श्रेयस तलपड़े को आया हार्ट अटैक, ICU में भर्ती
अभिनेता श्रेयस तलपड़े को पड़ा दिल का दौरा,एंजियोप्लास्टी के बाद ICU में भर्ती, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी फैंस ने की प्रार्थनाएं
![]() अभिनेता श्रेयस तलपड़े |
फिल्म अभिनेता श्रेयस तलपड़े को कल दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें मुंबई के अंधेरी स्थित बेलेव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वो आईसीयू में हैं, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। डॉक्टरों ने जानकारी दी है कि श्रेयस की हालत अब स्थिर है। दरअसल, गुरुवार को वह मुंबई में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे अचानक गिर पड़े। उनकी पत्नी दीप्ति ने उन्हें आनन-फानन पास के अस्पताल में पहुंचाया।
इस ख़बर कोे सुनते ही फैंस सदमे में आ गए और सोशल मीडिया के जरिए चिंता जाहिर करने लगे। अब डॉक्टर ने जानकारी दी है कि अभिनेता की हालत में सुधार हो रहा है। श्रेयस को आज या कल तक छुट्टी मिल सकती है। वहीं, फैंस श्रेयस के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। डिस्चार्ज होने की खबर से प्रशंसक खुश दिखे।।
श्रेयस तलपड़े ने 14 दिसंबर, गुरुवार को पूरे दिन 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग की। इस दौरान वे बिल्कुल ठीक थे और सेट पर सभी के साथ मजाक कर रहे थे। शूटिंग पर उन्होंने कई एक्शन सीन्स भी शूट किए। शूटिंग खत्म करने के बाद वह घर वापस गए और अपनी पत्नी से कहा कि वह असहज महसूस कर रहे हैं। अभिनेता की पत्नी उन्हें अस्पताल ले जा रही थीं कि वे रास्ते में ही गिर गए। इसके बाद अस्पताल पहुंचने पर अभिनेता को दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि हुई।
श्रेयस हिंदी और मराठी सिनेमा का जाना-माना चेहरा हैं। अब तक 45 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। फिलहाल वे बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में श्रेयस और अक्षय के साथ रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, लारा दत्ता, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, परेश रावल, अरशद वारसी, तुषार कपूर, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा कंगना रनौत स्टारर फिल्म "इमरजेंसी" में भी दिखेंगे। इसमें वो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का रोल प्ले करेंगे। हाल ही में मूवी से उनका लुक ऑउट हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी के लुक में श्रेयस को फैंस ने बहुत पसंद किया।
पत्नी दिप्ती ने एक पोस्ट शेयर कर श्रेयस का हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने लिखा है- मेरे पति के स्वास्थ्य के प्रति इतनी चिंता व्यक्त करने के लिए मैं आप सबका तहेदिल से शुक्रिया अदा करती हूं। मैं सभी को बताना चाहती हूं कि अब उनकी हालत स्थिर है और कुछ दिनों में उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा।
इस दौरान मेडिकल टीम ने भी उनकी बहुत देखभाल की, जिसके लिए उनकी भी आभारी हूं। सभी से रिक्वेस्ट है कि इस समय आप हमारी प्राइवेसी का भी सम्मान करें, क्योंकि उनकी रिकवरी जारी है। इस बुरे समय में आपका साथ ही हम दोनों की ताकत है।
श्रेयस ने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म इकबाल से किया था। इसके बाद वह फिल्म डोर में नजर आए थे। उन्होंने हिंदी सिनेमा की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल’ सीरीज में भी उन्होंने अपने फनी किरदार से दर्शकों को जमकर एंटरटेन किया था। वे एक्टर-डायरेक्टर साजिद खान की सीरीज ‘हाउसफुल’ में भी नजर आए। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
श्रेयस न केवल बेहतर एक्टर हैं बल्कि बहुत फेमस वॉइस आर्टिस्ट भी हैं। अल्लू अर्जुन की हिट फिल्म पुष्पा में श्रेयस की आवाज है। फिल्म के हिंदी वर्जन में उन्होंने अल्लू अर्जुन को आवाज दी है। इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन को नेशनल अवॉर्ड मिला है।
श्रेयस ने दीप्ति से 31 दिसंबर 2004 में शादी की थी। दीप्ति पेशे से साइकाइट्रिस्ट हैं।
| Tweet![]() |