एनिमल फ़िल्म रिलीज को तैयार, एडवांस बुकिंग जोरों पर

Last Updated 26 Nov 2023 09:26:55 AM IST

रणवीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फ़िल्म रिलीज को तैयार है। इस फ़िल्म में बॉबी देओल भी हैं।


Animal film

कबीर सिंह' और 'अर्जुन रेड्डी' जैसी फिल्मों के जरिए चर्चा में रहे  डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' (Animal) को लेकर चर्चा में हैं। 23 नवंबर को मूवी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट अच्छी बताई जा रही है। इसमें रणबीर और बॉबी की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। इसी बीच अब फिल्म की रिलीज से 8 दिन पहले ही एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। इसके शोज हाउसफुल जा रहे हैं। मूवी के टिकट हजारों में बिक रहे हैं।


'एनिमल' के लिए एडवांस बुकिंग शुरू होते ही लोग धड़ा-धड़ टिकट बुक कर रहे हैं। वेबसाइटें काफी व्यस्त हो गई हैं। लोग बड़े स्क्रीन्स पर फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड हैं। मुंबई में इसे लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने के लिए मिला है। टिकट पाने के लिए लोग हजारों खर्च करने को तैयार हैं। इसके टिकट भी काफी महंगे बिक रहे हैं। मुंबई में फिल्म का सबसे महंगा शो लगभग हाउसफुल है।

मुंबई में 'एनिमल' का सबसे महंगा टिकट 2200 रुपए का बताया जा रहा है। ये टिकट आईनॉक्स: मैसन जियो वर्ल्ड प्लाजा, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में रात 11:30 बजे के शो के लिए है। बुकिंग वेबसाइटों पर फिल्म के लिए टिकट धड़ल्ले से बुक किए जा रहे हैं। फिल्म के 1500 से 2000 रुपये तक के शो भी लगभग बिक चुके हैं। इसकी बुकिंग से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म को लेकर लोगों में कितनी एक्साइटमेंट है।

 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment