Durga Puja 2023: सज-धजकर दुर्गा पूजा में पहुंचीं बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां, काजोल ने बेटे युग की शेयर की तस्वीरें
बॉलीवुड जगत के सितारों ने बॉम्बे सर्बोजनिन के दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। हेमा मालिनी से लेकर काजोल और रानी मुखर्जी तक अभिनेत्रियों ने दुर्गा पूजा में ट्रेडिशनल अवतार में दिखाई दीं।
![]() |
इस दौरान काजोल ने दुर्गा पूजा समारोह से रानी मुखर्जी, बेटे युग देवगन और भतीजा अमन देवगन के साथ तस्वीरें शेयर की हैं।
काजोल ने यह भी साझा किया कि कैसे उनके बेटे युग और भतीजे अमन देवगन कार्यक्रम स्थल पर 'भोग' परोस रहे हैं।
अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर इस कार्यक्रम की कई तस्वीरें पोस्ट की, जिनमें उन्हें उत्सव के रंगों में सराबोर देखा जा सकता है।
काजोल ने कैप्शन में लिखा, "तीसरा दिन, शुभो नवमी, यह एक अद्भुत दिन था। मेरे बेटे ने भोग में सेवा की और समझा कि मैं हर साल ऐसा क्यों करती हूं। इसमें अमन देवगन ने भी सेवा की और पूजा की शक्ति को महसूस किया। वहां बहुत सारे लोग थे, जिनसे मैं प्यार करती हूं। हर तरफ बहुत सारी खुशियां थी।"
अभिनेत्री ने आगे कहा, "बाकी सभी के लिए पूजा समाप्त हो गई है, लेकिन हमारे पास अभी भी केवल हमारी चीजें बची हैं, इसलिए थोड़ा बेहतर महसूस हो रहा है, खुशी के साथ उदासी की भावना भी है कि यह एक सफल वर्ष था और अब यह अपने अंत में है।''
इस मौके के लिए एक्ट्रेस ने पुनित बलाना साड़ी चुनी। डिजाइनर की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक इस साड़ी की कीमत 52,500 रुपये है।
काजोल ने इसे छोटी बाजू वाले ब्लाउज के साथ जोड़ा। लाल चूड़ियों, लाल बिंदी और सोने की झुमका बालियों के साथ अपने लुक को पूरा किया। उन्होंने अपने बालों को जूड़े में बांधा और गजरा लगाया।
दुर्गा पूजा के लिए रानी ने सी ग्रीन इंबॉयड्री वाली गोल्डन कलर की साड़ी पहनी। इसके साथ उन्होंने हैवी जूलरी पेयर की। अपने लुक को रानी ने जुड़े और गजरे के साथ कंपलीट किया।
काजोल और रानी मुखर्जी के अलावा, कैटरीना कैफ, जया बच्चन , जैकी श्रॉफ, सोनम कपूर और अनिल कपूर जैसे कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स को मुंबई में दुर्गा पूजा पंडाल में देखा गया।
| Tweet![]() |