Dusshera 2023 : बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने फैन्स को दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

Last Updated 24 Oct 2023 04:44:42 PM IST

बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार विजयादशमी आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी दशहरे का त्योहार धूमधाम से मना रहे हैं और अपने फैंस को विजयादशमी के त्योहार की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं


बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार विजयादशमी आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी दशहरे का त्योहार धूमधाम से मना रहे हैं और अपने फैंस को विजयादशमी के त्योहार की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। आलिया से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर फैन्स को दशहरे की शुभकामनाएं दीं।

आलिया भट्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भगवान राम की एक तस्वीर शेयर की है और अपने फैंस को दशहरे की शुभकामनाएं दी हैं। एक्ट्रेस ने लिखा है, ''आप सभी को दशहरा की शुभकामनाएं।

अनुष्का शर्मा

अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में चल रहीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट कर अपने फैन्स को दशहरे की शुभकामनाएं दी हैं।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने भी फैन्स को विजयादशमी के त्योहार की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, ''आपको और आपके परिवार को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार सभी के लिए खुशियां लेकर आए।' हैप्पी दशहरा।”

सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर फैन्स को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "दशहरा हमें याद दिलाता है कि बुराई कभी भी सच्चाई की रोशनी को नहीं बुझा सकती। हैप्पी दशहरा।"

कैटरीना कैफ

दशहरे के मौके पर कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर लाल साड़ी में अपनी खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की और अपने फैंस को त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

अनुपम खेर

अनुपम खेर ने भी अपने फैंस को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, 'आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं।

समय डिजि़टल
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment