टीवी एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की मौत, घर के बाथरुम में मिली लाश
मशहूर टीवी एक्टर आदित्य सिंह राजपूत का निधन हो गया है। एक्टर सोमवार को अंधेरी स्थित अपने घर के बाथरूम में मृत्य पाए गए।
![]() टीवी एक्टर आदित्य सिंह राजपूत |
टीवी एक्टर आदित्य सिंह राजपूत अंधेरी इलाके में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच जारी है।
मशहूर एक्टर की अचानक हुई मौत से पूरा बॉलीवुड सकते में है। 32 साल के यूवा एक्टर की मौत पर सभी शोक व्यक्त कर रहे हैं।
कल रात आदित्य सिंह अपने घर के बाथरुम में मृत पाए गए। अभी मौत की असली कारण का पता नहीं चल पाया है। इसपर पुलिस के बयान का इंतजार है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी मौत की वजह ड्रग्स का ओवरडोज माना जा रहा है।
आदित्य सिंह ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अब तक क्रांतिवीर और मैंने गांधी को नहीं मारा जैसी फिल्मों में काम किया है। आदित्य सिंह ने वेब सीरीज ‘गंदी बात’ में भी काम किया था। रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 9 के जरिेए उन्हे खास पहचान मिली थी।
| Tweet![]() |