Cannes 2023: सपना चौधरी ने दूसरे लुक में शॉर्ट ड्रेस में ढाया कहर, लुक पर फैंस ने बरसाया प्यार

Last Updated 22 May 2023 01:32:33 PM IST

मशहूर हरियाणवी डांसर व सिंगर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने '76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल' में डेब्यू करने के बाद एक बार फिर से दूसरी बार रेड कार्पेट पर वॉक किया।


इससे पहले उन्होंने एक हैवी गाउन को कैरी किया था। वहीं  इस बीच सपना की दूसरे लुक की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह कुछ अलग अंदाज में नजर आईं। उनके इस लुक पर फैंस फिदा हो रहें हैं।

दूसरे दिन वह एक छोटी सी ड्रेस में दिखाई दीं। सपना ने अपने इंस्टग्राम में तस्वीरें भी शेयर की हैे।



सपना के दूसरा लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं उनके दूसरे लुक के बारें में...

'76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल' में सपना ने दूसरे दिन शार्ट ड्रेस कैरी किया था। सपना ने वाइट कलर की शॉर्ट फेदर ड्रेस के साथ सिल्वर केप पहनकर वॉक किया।

बाद में उन्होंने इसी केप को सिर पर घूंघट की तरह ले लिया था। 



इस ड्रेस में उन्होंने मैचिंग हील्स को पहना था। इस सिंपल लुक में उन्होंने बालों को सेंटर पार्टिंग के साथ पोनीटेल में बांधा था।

मेकअप की बात करें तो उन्होंने लाल रंग की लिपस्टिक के साथ थोड़ा बोल्ड मेकअप कर रखा था। अपने लुक में वह बहुत ही गॉर्जियस लग रही थीं।

इससे पहले कान्स फिल्म फेस्टिवल' में सपना ने शानदार डेब्यू किया। जिसमें सपना ने सॉफ्ट पिंक कलर के गाउन में फ्लोरल एंब्रायडरी से सजे हाई नेक लॉन्ग गाउन  को कैरी किया था। सपना का ये लुक भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस गाउन का वजन 30 किलो है।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment