ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद के देसी लुक पर सुजैन हुईं फिदा, दिया क्यूट रिएक्शन
Last Updated 25 Jun 2022 01:56:16 PM IST
बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान को उनकी प्रेमिका सबा आजाद का 'देसी' गर्ल लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद आया।सबा ने इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने भारतीय पोशाक पहनी हुई है।
![]() |
सुजैन खुद को पोस्ट पर कमेंट करने से नहीं रोक पाईं और लिखा, "सो ब्यूटीफुल साबू।"
ऋतिक और सबा अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि दोनों को कई बार पार्टी और डिनर पर स्पॉट किया गया है।
आने वाले प्रोजेक्ट की बात करें तो ऋतिक अगली बार सिद्धार्थ आनंद की 'फाइटर' में दिखाई देंगे, जहां वह पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे।
इसके अलावा उनके पास सैफ अली खान के साथ 'विक्रम वेधा' भी है।
| Tweet![]() |