रणबीर-आलिया की शादी: 'भाई की शादी' की रस्मों में डिजाइर साड़ी में रिद्धिमा का लुक वायरल, नीतू कपूर ने अपनी मेहंदी में लिखा ऋषि कपूर का नाम
बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पांच साल के रिश्ते के बाद गुरुवार को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
![]() |
युगल की शादी बांद्रा के पाली हिल इलाके में स्थित रणबीर के वास्तु अपार्टमेंट में होगी। शादी की सेरेमनी में शामिल होने के लिए नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, शाहीन भट्ट, सोनी राजदान सहित कई सेलेब्रिटीज मौके पर पहुंच चुके हैं।
रणबीर की मां नीतू और आलिया की मां सोनी के अलावा इनकी बहनों रिद्धिमा, शाहीन व अन्य कई रिश्तेदारों को गुरुवार सुबह वास्तु में पहुंचते हुए देखा गया।
यह शादी परिवार के सदस्यों और कुछ चुनिंदा दोस्तों की उपस्थिति में होने वाली है।
रणबीर-आलिया के प्रशंसकों को उनके शादी में बंधने का बेसब्री से इंतजार है। लोग सोशल मीडिया पर पति-पत्नी के रूप में आलिया-रणबीर की तस्वीर की एक झलक देखने के लिए बेताब हैं।
'डियर जिंदगी' स्टार आलिया भट्ट के साथ अपने बेटे रणबीर कपूर की शादी से पहले, अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग उत्सव की तस्वीरें साझा कीं।
अपने इंस्टाग्राम पर, उन्होंने अपने मेहंदी लगे हाथ की एक तस्वीर साझा की। जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा, वह थी मेहंदी डिजाइन के बीच में उनके पति और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का नाम लिखा था।
पूर्व अभिनेत्री बुधवार को मेहंदी समारोह के दौरान भावुक हो गई। ऋषि कपूर की याद में उनकी आंख में आंसू आ गए। 30 अप्रैल, 2020 को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद ऋषि कपूर का निधन हो गया था।
नीतू ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने 'डांस स्क्वाड' की एक तस्वीर भी साझा की। राज कपूर की बेटी रीमा जैन कैमरे के लिए पोज देती दिखाई दी। वहीं करिश्मा कपूर, नीतू, उनके कोरियोग्राफर और कपूर खानदान के परिवार के अन्य सदस्य भी पोज देते हुए नजर आए।
रणबीर ने अपने पाली हिल स्थित निवास वास्तु में मेहंदी और हल्दी समारोह की मेजबानी की। बुधवार की देर रात, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी ने मीडिया को बताया कि आलिया और रणबीर 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
मेरे भाई की शादी है, बहन रिद्धिमा ने साझा किया पोस्ट
अभिनेता की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी अपने 'भाई की शादी' के लिए अपने उत्साह को रोक नहीं पा रही हैं। रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की। वह मनीष मल्होत्रा की चमकदार सिलवर साड़ी में स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ काफी रॉयल लग रहीं थी।
कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मेरे भाई की शादी।"
शादी समारोह की शुरुआत बुधवार को वास्तु में गणेश भगवान के पूजन के साथ हुई। यह वही दिन है, जिस दिन ठीक 43 साल पहले नीतू और दिग्गज दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर शादी के बंधन में बंधे थे।
आलिया और रणबीर की प्री-वेडिंग सेरेमनी भी इनके घर पर भी हुई हैं। सोशल मीडिया पर इनके घर की तस्वीरें इस वक्त वायरल है, जिनमें इनकी बिल्ंिडग को फूलों से सजा हुआ देखा जा सकता है।
बुधवार शाम को हुई सेरेमनी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, करण जौहर जैसे कई करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शिरकत करते नजर आए।
इस बीच, नीतू और रिद्धिमा कपूर ने मीडिया से इस बात की पुष्टि की है कि दोनों की शादी गुरुवार अपराह्न दो बजे होगी।
| Tweet![]() |