वाराणसी में गंगा में विसर्जित लता मंगेशकर की अस्थियां
प्रसिद्ध गायिका भारत रत्न लता मंगेशकर की अस्थियों को उनके परिवार के सदस्यों ने वाराणसी में गंगा नदी में विसर्जित कर दिया।
![]() |
उन्होंने 6 फरवरी को मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली थी।
लता मंगेशकर की बहन उषा मंगेशकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अस्थि कलश लेकर वाराणसी पहुंचीं। उन्होंने खिडकिया घाट पर एक नाव ली, जहां से वे अहिल्याबाई घाट गए।
इस घाट पर पुजारी श्रीकांत पाठक के मार्गदर्शन में वैदिक अनुष्ठान करने के बाद अस्थियों को गंगा के बीच में विसर्जित कर दिया गया।
लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार के बाद उनकी अस्थियों को तीन स्थानों पर विसर्जित करने का फैसला किया गया था।
इससे पहले नासिक में लता की अस्थियों का एक हिस्सा विसर्जित किया गया था। लता मंगेशकर की अस्थियों को मंगलवार को उनकी बहन ऊषा अपने परिवार के साथ वाराणसी लेकर आईं और फिर यहा स्थानीय पुरोहितों के साथ अस्थि विसर्जन का काम पूरा कराया गया।
| Tweet![]() |