फरहान अख्तर, ओनिर ने यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत पर दुख जताया

Last Updated 02 Mar 2022 07:55:12 AM IST

फिल्म जगत की हस्तियों फरहान अख्तार, ओनिर और सुधीर मिश्रा ने यूक्रेन में रूसी हमले में मंगलवार को भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर की मौत पर शोक जताया।


अख्तर ने ट्वीट किया कि उन्हें परिवार के लिए बहुत बुरा लग रहा है हालांकि उन्होंने उम्मीद जतायी कि अन्य नागरिकों को सुरक्षित देश वापस लाया जा सकेगा।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत हो गयी है…परिवार के लिए बुरा लगता है…गहरी संवेदनाएं हैं…उम्मीद है कि हम अपने सभी नागरिकों को सुरक्षित तथा जल्द ही देश वापस ला पाएंगे।’’

मिश्रा ने आक्रोश जताते हुए कहा कि नवीन का पुतला रूसी दूतावास के सामने रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नवीन के परिवार के बारे में सोचकर उनका दिल बैठा जा रहा है।

ओनिर ने भी इस खबर पर दुख जताया। उन्होंने कहा, ‘‘क्या भारत अब भी रूसियों को खुश करेगा।’’

दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता अदिवी सेश और अभिनेत्री स्वरा भास्कर और ऋचा चड्ढा तथा हास्य कलाकार वीर दास ने भी नवीन की मौत पर दुख जताया है।
 

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment