सुशांत के लिए फरहान ने लिखी कविता

Last Updated 16 Jun 2020 06:26:42 PM IST

अभिनेता-फिल्मकार फरहान अख्तर ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन पर शोक जताते हुए एक कविता लिखी है।


अभिनेता फरहान अख्तर(फाइल फोटो)

फरहान ने इंस्टाग्राम पर इस कविता को साझा किया है। फरहान ने अपनी इस कविता के माध्यम से बॉलीवुड के दिखावे और ढोंग पर तंज कसा है और साथ ही इंडस्ट्री में बाहर से आए लोगों के प्रति इसके व्यवहार की आलोचना की है।

फरहान ने लिखा;

"सो जाओ मेरे भाई सो जाओ

गिद्धों को इकट्ठा होने दो

और मगरमच्छों को रोने दो

सर्कस के परफॉमर्स को

करतब दिखाने दो

आवाजों को उठने दो

इंसान के दिलों में अंधेरे को गहरा होने दो

सो जाओ मेरे भाई सो जाओ

तुम्हारी आत्मा को शांति मिले सुशांत, बहुत जल्दी चले गए।"

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Gone too soon.

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar) on


सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने आवास में रविवार की सुबह फांसी के फंदे से लटकते हुए मृत पाए गए थे। वह महज 34 साल के थे।

 

 

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment