सुशांत के परिवार में एक और मौत, अब सदमे में भाभी ने तोड़ा दम

Last Updated 16 Jun 2020 10:13:31 AM IST

पटना के रहने वाले फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


सुशांत की मौत के सदमे को उनकी भाभी बर्दाश्त नहीं कर सकी और उन्होंने दम तोड़ दिया। हालांकि उनकी भाभी पहले से ही लीवर कैंसर से पीड़ित थी। सुशांत 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। 15 जून को उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही कर दिया गया।

सुशांत के जाने के बाद उनका पूरा परिवार सदमे में है। उनके पुश्तैनी घर पूर्णिया के बड़हरा कोठी के मलडीहा में भी अधिकांश घरों में चूल्हा नहीं जला। इस बीच उनकी मौत के सदमे को उनकी भाभी बर्दाश्त नहीं कर सकी और सोमवार की शाम उनका भी निधन हो गया।

सुशांत के चचेरे भाई पन्ना सिंह ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि अमरेंद्र सिंह की पत्नी सुधा देवी (48) लीवर कैंसर से पीड़ित थी और सोमवार की शाम उनका निधन हो गया। उन्होंने कहा कि दो दिन से वे बेहोश थी।

उल्लेखनीय है कि सुशांत अपने सभी परिजनों के काफी करीब थे। एक साल पहले जब वे बिहार आए थे तब भी वे मलडीहा गांव पहुंचे थे और लोगों के साथ समय गुजारा था।
 

आईएएनएस
पूर्णिया


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment