बेटियों के बाद फिल्म निर्माता करीम मोरानी भी कोरोना की चपेट में

Last Updated 09 Apr 2020 05:11:13 PM IST

फिल्म निर्माता करीम मोरानी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे पहले उनकी दोनों बेटियां जोआ और शाजा भी कोरोना पॉजिटिव पाई जा चुकी हैं।


फिल्म निर्माता करीम मोरानी (फाइल फोटो)

कहा जा रहा है कि करीम मोरानी मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं।

अभिनेत्री जोआ मोरानी ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर कहा, "मेरे पिता, बहन और मेरी कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पापा और शाजा में कोई लक्षण नहीं हैं, मेरे में कुछ हैं.. जल्द ही आप लोगों से अनुभव साझा करूंगी ताकि लोगों की मदद हो सके।"

लक्षणों और उपायों के बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे लिखा, मेरे सीने में थोड़ी बेचैनी के साथ फ्लू जैसा महसूस हो रहा है। प्राणायाम और गर्म पानी बहुत मदद करते हैं। जल्द ही आगे की जानकारी साझा करूंगी। सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद.. जल्द ही घर आने की उम्मीद है।"

जोआ मार्च में राजस्थान के बीकानेर से लौटी थीं। उनकी बहन शाजा पिछले महीने श्रीलंका से लौटी थीं। दोनों को पॉजिटिव परीक्षण के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment