प्रियंका चोपड़ा ने यूएस में ताली बजाकर जनता कर्फ्यू में हिस्सा लिया

Last Updated 23 Mar 2020 08:17:54 PM IST

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस अभी देश में नहीं हैं, फिर भी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगाए गए जनता कर्फ्यू में हिस्सा लिया।


अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने यूएस के अपने घर में आपातकालीन सेवाएं दे रहे लोगों के सम्मान में ताली बजाकर इसमें हिस्सा लिया। इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने 24 घंटे काम कर रहे लोगों के लिए तालियां बजाकर धन्यवाद दिया।

उन्होंने लिखा, "दुनियाभर के लोग डॉक्टरों, नर्सो और उन सभी लोगों के लिए जो कोविद-19 से लड़ने में जुटे लोगों को सराह रहे हैं। लोग बालकनी में खड़े होकर उनके लिए तालियां बजा रहे हैं। हालांकि मैं इसमें हिस्सा लेने के लिए भारत में नहीं हूं। लेकिन मैं अपनी आत्मा से वहां हूं। हैशटैग जनता कर्फ्यू इंडिया।"

अभिनय की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार 'स्काई इज पिंक' में दिखाई दी थीं और अब नेटफ्लिक्स की 'द व्हाइट टाइगर' में दिखाई देंगी।

आईएएनएस
लॉस एंजेलिस


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment