कोरोना वायरस : सनी लियोनी के बाद मास्क पहने नजर आए रणबीर कपूर
चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस का आतंक भारत में भी छा गया है। कोरोना संक्रमण का खौफ बॉलीवुड सितारें पर भी साफ झलक रहा है। हाल ही में सनी लियोनी के बाद रणबीर कपूर भी मास्क पहने एयरपोर्ट पर दिखे।
![]() |
हालांकि अभी तक मुंबई में कोरोनावायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन कुछ बॉलीवुड कलाकार कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं। हाल ही में एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर और सनी लियोनी को मास्क से चेहरा ढके देखा गया।
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने मुंबई एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर की मास्क पहने तस्वीर खींची। अभिनेता ने टी-शर्ट और खाकी पहन रखा था। साथ ही अभिनेता ने कैप भी पहन रखा था।
वैसे 'संजू' के अभिनेता एकमात्र ऐसे कलाकार नहीं है, जिन्हें मास्क पहनकर यात्रा करते देखा गया। एक और सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर भी मास्क लगाए नजर आए।
| Tweet![]() |