ऋतिक, प्रियंका ने की शिक्षण संस्थानों में अशांति की निंदा

Last Updated 19 Dec 2019 05:26:47 PM IST

राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने अपनी राय जाहिर की है और अब प्रियंका चोपड़ा व ऋतिक रोशन जैसे नामचीन कलाकारों ने भी इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।


बॉलीवुड के सितारें प्रियंका चोपड़ा व ऋतिक रोशन

दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग के बाद चल रहे राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों पर बॉलीवुड के प्रियंका चोपड़ा ने इस विषय पर ट्वीट करते हुए कहा, "हर बच्चों के लिए शिक्षा हमारा सपना है। शिक्षा वह है जो स्वतंत्र रूप से सोचने के लिए उन्हें सशक्त बनाता है। वह अपनी आवाज उठा सकें, अपनी बात रख सकें, हमने इसलिए ही उन्हें बड़ा किया है। एक वृहद लोकतंत्र में, शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठाने वाले का सामना हिंसा से होना गलत है। भारत को बदलने की दिशा में हर आवाज महत्वपूर्ण है।"

प्रियंका के साथ-साथ ऋतिक रोशन ने भी इस पर ट्वीट करते हुए कहा, "एक पिता और भारत का एक नागरिक होने के नाते, हमारे देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में फैली अशांति से मुझे गहरा दुख पहुंचा है।"

ऋतिक रोशन ने कहा "मैं जल्द से जल्द शांति के लौटने की कामना व उम्मीद करता हूं। महान शिक्षक अपने विद्यार्थियों से सीखते हैं। मैं दुनिया के सबसे युवा लोकतंत्र को सलाम करता हूं।"

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment