Spacer
समय यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड राजस्थान आलमी समय

22 Oct 2022 04:10:57 PM IST
Last Updated : 22 Oct 2022 04:16:36 PM IST

धनतेरस पर यात्री वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री होने की उम्मीदः FADA

महामारी की वजह से पिछले दो वर्षों में धनतेरस पर वाहनों की खरीद प्रभावित रहने के बाद इस साल वाहन डीलरों ने वाहन खरीदारी के लिए शुभ माने जाने वाले इस अवसर पर दोपहिया एवं चार-पहिया वाहनों की बड़ी संख्या में बिक्री होने की उम्मीद लगाई हुई है।

वाहन डीलरों के संगठन फाडा ने कहा है कि इस साल धनतेरस के मौके पर गाड़ियों की बंपर बिक्री होने की उम्मीद है। फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा कि इस त्योहारी मौसम में डीलरों के यहां वाहनों की रिकॉर्ड बुकिंग हुई है और अधिकांश ग्राहक धनतेरस के दिन ही अपने वाहनों की आपूर्ति लेने पर जोर दे रहे हैं।

दरअसल दीवाली के दो दिन पहले धन-त्रयोदिशी की तिथि को महंगे सामान की खरीद के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन हिंदू धर्म के अलावा जैन एवं सिख समुदाय के लोग भी सोना, चांदी एवं अन्य महंगी चीजों की खरीदारी करना पसंद करते हैं। इसके साथ ही दीवाली का पांच-दिवसीय त्योहार शुरू हो जाता है। इस साल धनतेरस का पर्व 22 और 23 अक्टूबर दोनों दिन मनाया जा रहा है।

इस शुभ अवसर पर वाहन डीलरों को बड़ी संख्या में यात्री वाहनों की बिक्री होने की उम्मीद है। फाडा प्रमुख सिंघानिया ने कहा, "हमें उम्मीद है कि वाहनों की खुदरा बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर रहेगी। यहां तक कि दोपहिया वाहनों की बिक्री के भी कोविड-पूर्व स्तर पर पहुंच जाने की उम्मीद है।"

यात्री वाहनों के अलावा ट्रैक्टरों एवं तिपहिया वाहनों की बिक्री भी पिछले साल की तुलना में काफी अच्छी रहने की संभावना है। सिंघानिया ने कहा कि वाहन डीलरों को इस त्योहारी मौसम में खुदरा बिक्री में न्यूनतम 40 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है।

नवरात्रि से शुरू होकर दीवाली तक चलने वाले त्योहारी मौसम में दोपहिया वाहनों की बिक्री भी जोर पकड़ने की उम्मीद है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में दोपहिया की मांग सुस्त पड़ती दिखी है लेकिन इस साल शहरी एवं ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों से मांग जोर पकड़ रही है।

सिंघानिया ने कहा कि इस त्योहारी मौसम में करीब दो लाख यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री होने की उम्मीद है। इस दौरान अभी तक करीब आठ लाख बुकिंग कराई गई हैं लेकिन आपूर्ति से जुड़ी चिंताओं के कारण खुदरा बिक्री का अनुपात उतना अधिक नहीं है।

सितंबर में वाहनों की आपूर्ति सुधरने से खुदरा बिक्री 11 प्रतिशत बढ़ गई जबकि घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री 92 प्रतिशत बढ़कर 3.07 लाख इकाई हो गई।
 


भाषा
नई दिल्ली
 

ताज़ा ख़बरें


लगातार अपडेट पाने के लिए हमारा पेज ज्वाइन करें
एवं ट्विटर पर फॉलो करें |
 


फ़ोटो गैलरी
नाटू नाटू और द एलिफेंट व्हिस्पर्स को ऑस्कर अवार्ड्स

नाटू नाटू और द एलिफेंट व्हिस्पर्स को ऑस्कर अवार्ड्स

तुर्की-सीरिया में विनाशकारी भूकंप

तुर्की-सीरिया में विनाशकारी भूकंप

जोशीमठ में भूधंसाव

जोशीमठ में भूधंसाव

कोहरे का कर्फ्यू, ठंड से कंपकपी

कोहरे का कर्फ्यू, ठंड से कंपकपी

फीफा विश्व चैम्पियन बना अर्जेंटीना

फीफा विश्व चैम्पियन बना अर्जेंटीना

बेशर्म रंग पर तहलका

बेशर्म रंग पर तहलका

108 ऐतिहासिक मंदिरों और तालाबों वाला अनूठा गांव मलूटी

108 ऐतिहासिक मंदिरों और तालाबों वाला अनूठा गांव मलूटी

एक साल में टी20 में हजारी बने सूर्यकुमार यादव

एक साल में टी20 में हजारी बने सूर्यकुमार यादव

पीएम मोदी ने किया श्री महाकाल लोक का लोकार्पण

पीएम मोदी ने किया श्री महाकाल लोक का लोकार्पण

नम आंखों से दी मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई

नम आंखों से दी मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई

धरती पुत्र नेता जी मुलायम सिंह यादव के यादगार पल

धरती पुत्र नेता जी मुलायम सिंह यादव के यादगार पल

भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया भी शामिल

भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया भी शामिल

आमने-सामने हुए मोदी और सोनिया

आमने-सामने हुए मोदी और सोनिया

जब चीते हुए आजाद, देखें...

जब चीते हुए आजाद, देखें...

पलक ने गुलाबी साड़ी में दिया फोटोशूट

पलक ने गुलाबी साड़ी में दिया फोटोशूट

शेख हसीना की ऐतिहासिक भारत यात्रा

शेख हसीना की ऐतिहासिक भारत यात्रा

साबरमती नदी पर भव्य पैदल पथ अटल ब्रिज

साबरमती नदी पर भव्य पैदल पथ अटल ब्रिज

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी के लिए बनते दीये

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी के लिए बनते दीये

'हर घर तिरंगा' बाइक रैली

पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शन

पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शन

श्रीलंका में हालात हुए बेकाबू

श्रीलंका में हालात हुए बेकाबू

शिंजो आबे नहीं रहे

शिंजो आबे नहीं रहे

अमरनाथ हादसा

अमरनाथ हादसा

कान्स 2022: दीपिका का रेड कार्पेट लुक

कान्स 2022: दीपिका का रेड कार्पेट लुक

केदारनाथ: बाबा केदार के खुले कपाट, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

केदारनाथ: बाबा केदार के खुले कपाट, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

युद्ध में खंडहर बना यूक्रेन

युद्ध में खंडहर बना यूक्रेन

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 29 पुरावशेष लौटाए, पीएम मोदी ने किया निरीक्षण, देखें तस्वीरें

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 29 पुरावशेष लौटाए, पीएम मोदी ने किया निरीक्षण, देखें तस्वीरें

रूस यूक्रेन युद्ध में तबाही

रूस यूक्रेन युद्ध में तबाही

यूरोप एक बार फिर युद्ध की दहलीज पर

यूरोप एक बार फिर युद्ध की दहलीज पर

नहीं रहीं भारत की स्वर कोकिला

नहीं रहीं भारत की स्वर कोकिला

73वां गणतंत्र दिवस समारोह : गणतंत्र दिवस पर देखें राजपथ का भव्य नजारा

73वां गणतंत्र दिवस समारोह : गणतंत्र दिवस पर देखें राजपथ का भव्य नजारा

तस्वीरों में देखें- कहीं पोंगल, कहीं खिचड़ी तो कहीं है मकर संक्रांति

तस्वीरों में देखें- कहीं पोंगल, कहीं खिचड़ी तो कहीं है मकर संक्रांति


 

172.31.21.212