8 अक्टूबर तक प्रत्यक्ष कर 23.8 प्रतिशत बढ़कर 8.98 लाख करोड़ रुपये
Last Updated 09 Oct 2022 06:43:45 PM IST
प्रत्यक्ष कर संग्रह 8 अक्टूबर तक 8.98 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के सकल संग्रह से 23.8 प्रतिशत अधिक है।
![]() प्रत्यक्ष कर 23.8 प्रतिशत बढ़कर 8.98 लाख करोड़ रुपये |
प्रत्यक्ष कर संग्रह रिफंड के बाद 7.45 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि से 16.3 प्रतिशत अधिक है।
यह संग्रह 2022-23 के लिए प्रत्यक्ष करों के कुल बजट अनुमान का 52.46 प्रतिशत है।
1 अप्रैल से 8 अक्टूबर के बीच 1.53 लाख करोड़ रुपये की राशि का रिफंड जारी किया गया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान जारी किए गए रिफंड से 81 प्रतिशत अधिक है।
रिफंड के समायोजन के बाद, सीआईटी संग्रह में शुद्ध वृद्धि 16.29 प्रतिशत है और पीआईटी संग्रह में 17.35 प्रतिशत है।
| Tweet![]() |