प्रियंका का वार, बोलीं-अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ने वाली हैं भाजपा सरकार की नीतियां

Last Updated 26 Jul 2019 12:32:11 PM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऑटो क्षेत्र के संकट से घिरे होने संबंधी खबरों को लेकर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि ऑटो क्षेत्र में मंदी पर सरकार की चुप्पी सबसे ज्यादा खतरनाक है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘ऑटो सेक्टर के 10 लाख लोगों की नौकरी पर खतरा है। यहां काम कर रहे लोगों को अपनी रोजी-रोटी के नए ठिकाने ढूंढने पड़ेंगे।’’      



प्रियंका ने आरोप लगाया, ‘‘नष्ट होते रोजगार, कमजोर पड़ते व्यापार और अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ने वाली नीतियों पर भाजपा सरकार की चुप्पी सबसे ज्यादा खतरनाक है।’’

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment