आयात शुल्क बढ़ाने पर अमेरिका के साथ बातचीत जारी: पीयूष

Last Updated 22 Jun 2019 01:46:49 PM IST

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि अमेरिकी बाजार में भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ाने के मुद्दे पर अमेरिका के साथ बातचीत चल रही है और इसका निर्यात पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।


केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (फाइल फोटो)

गोयल ने अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों को सामान्य वरीय प्रणाली (जीपीएस) से बाहर करने के मुद्दे पर कहा कि इसका भारतीय निर्यात पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। जीपीएस में थोड़े से भारतीय उत्पाद शामिल थे जिनकी अमेरिका को होने भारतीय निर्यात में मामूली हिस्सेदारी थी। इस प्रणाली के तहत भारतीय उत्पादों को अमेरिकी बाजार में मामूली 3.9 प्रतिशत की आयात छूट मिलती थी जो अमेरिका ने पांच जून को वापस ले ली।

गोयल ने कहा कि आपसी व्यापार को बढ़ाने के लिए विदेशों के साथ बातचीत सामान्य प्रक्रिया है और यह लगातार चलती रहती है। बातचीत में भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ाने का मुद्दा भी शामिल है।
    
अमेरिका ने अपने बाजार में स्टील पर 25 प्रतिशत और एल्युमिनियम पर 10 प्रतिशत आयात  शुल्क बढ़ा दिया है। इसके कारण भारतीय स्टील और एल्युमिनियम के निर्यात में गिरावट आयी है। आंकड़ों के अनुसार अमेरिका को निर्यात में  होने वाले स्टील में 35 प्रतिशत और एल्युनमिनियम में 14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है।

कुछ विकसित देश तथा यूरोपीय संघ विकासशील और अल्पविकसित देशों को आयात शुल्क में छूट देते हैं।

जीएसपी  के तहत वर्ष 2018 में अमेरिका को कुल 6.3 अरब डालर का निर्यात किया गया है  जो अमेरिका को होने वाले कुल निर्यात का 12.1 प्रतिशत है। इसके तहत भारतीय  उत्पादों को कुल 24 करोड़ डालर की आयात छूट मिली है।

भारत और  अमेरिका के बीच ई कॉमर्स, डेयरी उत्पाद और मेडिकल उपकरणों को लेकर विवाद  है जिसके कारण अमेरिका ने जीपीएस के तहत भारतीय उत्पादों को मिलने वाले  लाभों की समीक्षा की थी। हालांकि भारत ने अमेरिका की कुल आपत्तियों को  खारिज किया है और कुछ का निराकरण कर दिया है।

गोयल ने  कहा  कि हाल के वर्षों में भारतीय निर्यात को चुनौती पूर्ण स्थितियों का सामना  करना पड़ा है। वर्ष 2008.09 से वि अर्थव्यवस्था में उथल पुथल का दौर  जारी है जिससे कोई देश अछूता नहीं रहा है। हालांकि पिछले तीन वर्ष से  भारतीय निर्यात लगातार बढ़त में रहा है और 500 अरब डालर का आंकड़ा पार चुका  है।

आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2013.14 में भारतीय निर्यात 466.23 अरब डालर रहा था जो वर्ष 2018-19 में 535.86 अरब डालर तक पहुंच गया है।

 

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment