संप्रग का होगा प्रधानमंत्री

Last Updated 09 Apr 2009 09:25:14 PM IST


नयी दिल्ली। कांग्रेस से अलग होकर चुनाव मैदान में उतरी लालू प्रसाद मुलायम सिंह यादव और राम विलास पासवान की त्रिमूर्ति ने आज दावा किया कि इस चुनाव में अन्य दलों को मुंह की खानी पड़ेगी क्योंकि जनता विकास और स्थायित्व चाहती है। तीनों नेताओं ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 बिहार की 40 और झारखंड की 14 सीटों पर उनकी पार्टियों का वर्चस्व होगा और उत्तर भारत के इस बड़े क्षेत्र में इस गठबंधन (चौथे मोर्चे) को सबसे अधिक सीटें मिलेंगी। सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह ने यहां एक चुनाव सभा को संबोधित करते हुए कहा कि धर्मनिरपेक्ष ताकतों ने गठबंधन कर साम्प्रदायिक शक्तियों को परास्त करने का संकल्प लिया है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि उनके गठबंधन से विशेष तौर पर भाजपा सहित विभिन्न पार्टियों में खलबली मच गयी है और उनके नेता हताश हैं। पासवान ने कहा कि राजग पूरी तरह बिखर चुका है और इसके सभी घटक अलग हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का मंदिर मुद्दा सिर्फ ढकोसला है। लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस समय दो तरह का भारत दिख रहा है एक अमीर भारत और दूसरा गरीब भारत। उन्होंने कहा कि जब तक इन दोनों भारत में समरूपता नहीं होगी तब तक यह गठबंधन (चौथा मोर्चा) संघर्ष करता रहेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment