चुनाव का अंतिम चरण

Last Updated 07 Dec 2018 06:32:37 AM IST

राजस्थान और तेलंगाना में आज मतदान होने जा रहा है। इसी के साथ पांच राज्यों की विधानसभाओं का अंतिम चरण समाप्त हो जाएगा।


चुनाव का अंतिम चरण

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में मतदान हो चुका है। इनके चुनाव परिणामों के लिए 11 दिसम्बर तक इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि सभी राज्यों के अलग-अलग राजनीतिक-सामाजिक समीकरण हैं, लेकिन इनके चुनाव परिणाम आगामी लोक सभा चुनाव में राजनीतिक दिशा तय करने में मददगार साबित हो सकते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर नये राजनीतिक गठबंधन बनेंगे। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए खास महत्त्व रखते हैं। ये दोनों ही पार्टियों की कार्यशैली को प्रभावित करेंगे। अभी इन तीनों राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। आम तौर पर यहां द्वि-दलीय व्यवस्था है, जिसके तहत भाजपा और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला है। हालांकि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्रमश: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और अजीत जोगी की छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के अलावा बहुजन समाज पार्टी भी चुनाव मैदान में है। बसपा और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस का राज्य में चुनावी गठबंधन है। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के नेतृत्व में यदि भाजपा चुनाव जीतती है तो यह उनकी लगातार चौथी जीत होगी।

है कि इस जीत से दोनों नेताओं का पार्टी में कद बढ़ेगा। और भाजपा की आंतरिक लोकतंत्र मजबूत होगी। इन दिनों पार्टी के भीतर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जरूरत से ज्यादा प्रभुत्व के कारण केंद्रीयकरण की प्रवृत्ति बढ़ी है। अलबत्ता, शिवराज सिंह और रमन सिंह की चौथी जीत से पार्टी में संतुलन होगा और केंद्रीयकरण की प्रकृति पर रोक लग सकती है। वैसे राजस्थान में भाजपा की हालत खास्ता है। टिकट वितरण के समय पर यह साफ दिखाई दिया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं। इसलिए अगर उन्हें पार्टी में अपनी प्रासंगिकता बनाये रखनी है तो यह चुनाव जीतना आवश्यक है। वहीं दूसरी ओर, इन तीन राज्यों में से एक या दो राज्यों में भी यदि कांग्रेस अपनी सरकार बनाने में सफल होती है तो राष्ट्रीय राजनीति में उसकी चमकदार वापसी हो सकती है। 2019 के लोक सभा चुनावों में वह अन्य दलों के साथ गठबंधन करने में मुखर हो कर सौदेबाजी करने की स्थिति में होगी। इसलिए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को आगामी लोक सभा का सेमी फाइनल कहा जा रहा है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment