SA vs NED T20 World Cup 2024 : टी-20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत नीदरलैंड से
SA vs NED T20 World Cup 2024 : दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 विश्व कप के पहले मैच में भले ही श्रीलंका को हरा दिया हो लेकिन शनिवार को ग्रुप डी के दूसरे मैच में उसका सामना नीदरलैंड जैसी टीम से है जो अप्रत्याशित प्रदर्शन कर सकती है।
![]() टी-20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत नीदरलैंड से |
डच टीम ने ही पिछले साल दक्षिण अफ्रीका को 50 ओवरों के विश्व कप में 38 रन से हराया था जिसके घाव अभी भी गहरे होंगे।
एडेन माक्ररम की अगुआई वाली दक्षिण अफ्रीका टीम इस बार उस हार का बदला चुकता करना चाहेगी।
एनरिच नॉर्किया के फॉर्म ने उसके हौसले बढ़ा दिए हैं।
नॉर्किया ने न्यूयॉर्क की पिच पर लय हासिल करके श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट लिए। कैगिसो रबाडा और नॉर्किया के रूप में दक्षिण अफ्रीका के पास तेज गेंदबाजों की बेहतरीन जोड़ी है जिनसे नीदरलैंड के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
डच टीम ने पहले मैच में नेपाल को छह विकेट से हराया था। नीदरलैंड के लिए मैक्स ओ डाउड ने अर्धशतक जमाया जबकि तेज गेंदबाज टिम प्रिंगल और लोगान वान बीक ने तीन-तीन विकेट लिए।
| Tweet![]() |