धोनी के जन्मदिन पर फैंस में दिखी गजब की दीवानगी, कहीं 77 तो कहीं लगा 52 फीट का कटआउट
भारत को दो बार विश्व कप और एक बार चैंपियंस ट्रॉफी दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे है।
![]() महेंद्र सिंह धोनी(फाइल फोटो) |
रांची में जन्मे कैप्टन कूल एम एस धोनी(M.S.Dhoni) का आज 42वां जन्मदिन है। जिसको लेकर उनके फैंस ने कई अनोखे इंतजाम किए है। सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
कैप्टन कूल को जन्मदिन पर फैंस ने तरह तरह के इंतजाम किए हैं।
आंध्र प्रदेश के नंदीगाम में फैंस ने जहां महेंद्र सिंह धोनी(Mahendra Singh Dhoni) का 77 फीट का विशालकाय कटआउट लगाया, तो वहीं हैदराबाद के फैंस ने रांची के राजकुमार का 55 फीट ऊंचा कटआउट लगा कर उन्हें विश किया है।
धोनी(Dhoni) को 42वें जन्मदिन पर फैंस की तरफ से सबसे बड़ा तोहफा देने की होड़ नजर आई। देश के दो अलग अलग शहरों से उन्हें इतना बड़ा कटआउट लगा कर जन्मदिन की बधाई दी गई है। बताया जा रहा है कि इससे पहले किसी भी क्रिकेटर के लिए ऐसा नहीं किया गया है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी उनके चाहने वालों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। माही(Mahi) को लेकर लोगों में गजब की दीवानगी दिखती है।
बता दें कि IPL के 16वें सीजन में धोनी (Dhoni) जब भी मैदान में उतरते थे तो पूरा स्टेडियम खड़े होकर उनका वेलकम करता नजर आता था। पूरा मैदान पर उनके नाम की गूंज से भर जाता था। कुछ ऐसा ही नजारा उनके जन्मदिन पर देखने को मिल रहा है।
गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग में एम एस धोनी(M.S. Dhoni) चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की अगुवाई करते हैं।
| Tweet![]() |