DICC T20 चैंपियंस ट्रॉफी 2022 : भारत की बधिर क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में
Last Updated 09 Oct 2022 08:04:54 AM IST
भारतीय बधिर क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को क्वालीफायर एक में सात विकेट से हराकर DICC T20 चैंपियंस ट्रॉफी 2022 के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
![]() भारत की बधिर क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में |
टूर्नामेंट में अब तक अपराजित टीम भारत ने बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने सभी मैच जीते हैं।
शनिवार को भारत ने 101 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया।
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 100 रन पर ढेर कर दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की तरफ से साई आकाश ने सर्वाधिक 36 रन बनाये।
कुलदीप सिंह ने चार ओवर में एक ओवर मैडन डालते हुए तीन विकेट झटके। कुलदीप को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
| Tweet![]() |