IPL 2022 : कार्तिक, मैक्सवेल ने दिलायी आरसीबी को दिल्ली पर जीत

Last Updated 17 Apr 2022 01:46:46 AM IST

दिनेश कार्तिक की आखिरी ओवरों में खेली गई तूफानी पारी और ग्लेन मैक्सवेल के अर्धशतक से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में शनिवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को 16 रन से हराया।


मुंबई : दिल्ली के बल्लेबाज ललित यादव को आउट करने पर हेजलवुड को बधाई देते बेंगलोर के खिलाड़ी।

मैक्सवेल ने 34 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 55 रन बनाकर आरसीबी को शुरुआती झटकों से उबारा। बाद में कार्तिक (34 गेंदों पर नाबाद 66 रन, पांच चौके, पांच छक्के) ने शाहबाज अहमद (21 गेंदों पर नाबाद 32 रन, तीन चौके, एक छक्का) के साथ छठे विकेट के लिए 97 रन की अटूट साझेदारी की। आरसीबी ने आखिरी चार ओवर में 69 रन जोड़े और पांच विकेट पर 189 रन का मजबूत स्कोर बनाया।

दिल्ली इसके जवाब में सात विकेट पर 173 रन ही बना पाया। डेविड वार्नर 38 गेंदों पर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 66 रन की आकषर्क पारी खेली। कप्तान ऋषभ पंत ने 17 गेंदों पर 34 रन बनाए लेकिन मध्यक्रम के अन्य बल्लेबाज नहीं चले। आरसीबी के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में शानदार वापसी की। इसके अलावा उसका क्षेत्ररक्षण भी अच्छा रहा। उसके लिए जोश हेजलवुड ने 28 रन देकर तीन और मोहम्मद सिराज ने 31 रन देकर दो विकेट लिए।

आरसीबी की यह छह मैचों में चौथी जीत है जिससे वह शीर्ष तीन में पहुंच गया। दिल्ली की पांच मैचों में यह तीसरी हार है। फाफ डुप्लेसी ने पावरप्ले में ही गेंदबाजी में लगातार बदलाव किए लेकिन दिल्ली के बल्लेबाजों विशेषकर वार्नर ने उन पर हावी होकर दबाव बनाने का अच्छा प्रयास किया। वार्नर ने इस बीच तीन छक्के लगाये जिससे दिल्ली ने पावरप्ले में पृथ्वी शॉ (13 गेंदों पर 16) का विकेट गंवाकर 57 रन बनाए। वार्नर ने केवल 29 गेंदों पर आईपीएल में अपना 52वां अर्धशतक पूरा किया।

मिशेल मार्श (24 गेंदों पर 14) रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे और ऐसे में जब नेट रन रेट बढ़ रहा था तब वार्नर ने हर्षल पटेल पर छक्का और चौका लगाया, लेकिन वानिं दु हसरंगा की गेंद पर स्विच हिट लगाने के प्रयास में वह पगबाधा हो गए। पंत जब दो रन पर थे तब हसरंगा ने उनका मुश्किल कैच छोड़ा, लेकिन मार्श की संघषर्पूर्ण पारी का रन आउट होने से जल्द अंत हो गया।

 स्कोर बोर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर -

फाफ डुप्लेसी का. अक्षर बो. खलील अहमद     08
अनुज रावत पगबाधा बो. शार्दुल ठाकुर     00
विराट कोहली रन आउट     12
ग्लेन मैक्सवेल का. ललित बो. कुलदीप     55
सुयेश प्रभुदेसाई का. कुलदीप बो. अक्षर     06
शाहबाज अहमद (नाबाद)    32
दिनेश कार्तिक (नाबाद)    66
अतिरिक्त -    10
कुल - (20 ओवर में पांच विकेट पर)     189
विकेटपतन - 1/5, 2/13, 3/40, 4/75, 5/92
गेंदबाजी - मुस्ताफिजुर 4-0-48-0, शार्दुल ठाकुर 4-0-27-1, खलील अहमद 4-0-36-1, अक्षर पटेल 4-0-29-1, कुलदीप  4-0-46-1

दिल्ली कैपिटल्स -
पृथ्वी शॉ का. रावत बो. सिराज     16
डेविड वार्नर पगबाधा बो. हसरंगा     66
मिशेल मार्श रन आउट     14
ऋषभ पंत का. कोहली बो. सिराज     34
रोवमैन पॉवेल का. कार्तिक बो. हेजलवुड     00
ललित यादव का. प्रभुदेसाई बो. हेजलवुड     01
शार्दुल ठाकुर का. कार्तिक बो. हेजलवुड     17
अक्षर पटेल (नाबाद)    10
कुलदीप यादव (नाबाद)    10
अतिरिक्त -     05
कुल - (20 ओवर में सात विकेट पर)     173
विकेटपतन - 1/50, 2/94, 3/112, 4/112, 5/115, 6/142, 7/156
गेंदबाजी - ग्लेन मैक्सवेल 2-0-14-1, मोहम्मद सिराज 4-0-31-2, जोश हेजलवुड 4-0-28-3,  शाहबाज अहमद 2-0-19-0, हर्षल पटेल 4-0-40-0, वानिं दु हसरंगा 4-0-40-1

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment