अरविंद डिसिल्वा ने दिया रणतुंगा को जवाब, कहा- यह दूसरे दर्जे की भारतीय टीम नहीं

Last Updated 09 Jul 2021 12:28:56 PM IST

श्रीलंका के महान बल्लेबाज अरविंद डिसिल्वा ने अपने पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा के दावे को खारिज करते हुए कहा है कि भारतीय क्रिकेट में इतनी गहराई है कि श्रीलंका दौरे पर आई भारतीय टीम को दूसरे दर्जे की नहीं कहा जा सकता।


डिसिल्वा बोले- यह दूसरे दर्जे की भारतीय टीम नहीं

शिखर धवन की कप्तानी में भारत की युवा टीम श्रीलंका दौरे पर सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये आई है। तीन मैचों की वनडे श्रृंखला 13 जुलाई से शुरू होगी।       

विराट कोहली की कप्तानी में सीनियर खिलाड़ी इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेंगे।      

विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान रणतुंगा ने दूसरे दर्जे की भारतीय टीम की मेजबानी के लिये श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को लताड़ते हुए कहा था कि यह किसी अपमान से कम नहीं है। डिसिल्वा ने वर्चुअल बातचीत में कहा, ‘‘भारत के पास प्रतिभा की कमी नहीं है। इसलिये इस टीम को दूसरे दर्जे की नहीं कहा जा सकता।’’      

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया भर में इस समय रोटेशन के आधार पर ही खिलाड़ियों का चयन हो रहा है चूंकि लगातार बायो बबल में रहना आसान नहीं है। युवा खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिये भी यह मानसिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण है।’’      

उन्होंने कहा, ‘‘भविष्य में भी शायद ऐसा ही होगा। अगर आप दूसरे या तीसरे दज्रे की टीम भी भेजते हैं तो वह तीसरे दज्रे की नहीं होगी बल्कि यह रोटेशन के तहत किया गया बंदोबस्त है।’’      
श्रीलंका क्रिकेट ने भी रणतुंगा को जवाब देते हुए कहा था, ‘‘भारतीय टीम के 20 सदस्यों में से 14 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं लिहाजा यह दूसरे दर्जे की टीम नहीं है जैसा कि दावा किया गया है। ’’

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment