INDvsAUS: टेस्ट में भारत का सबसे कम स्कोर, 46 साल पुराना तोड़ा अपना रिकॉर्ड

Last Updated 19 Dec 2020 11:33:24 AM IST

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दिन-रात्रि टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को 36 रन पर ढेर हो गयी। इसके साथ ही उसने टेस्ट क्रिकेट में न्यूनतम स्कोर बनाने का अपना 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।


मजबूत बल्लेबाजी क्रम का तमगा लेकर आस्ट्रेलिया सरजमीं पर पहुंची भारतीय टेस्ट टीम ने शनिवार को वो रिकार्ड अपने नाम किया है जो दुनिया की कोई भी टीम नहीं करना चाहेगी। भारत ने टेस्ट में अपना सबसे कम स्कोर 39 रन बनाया है। 1974 में भारत ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 42 रन बनाए थे और अब वह रिकार्ड टूट गया है।

आस्ट्रेलिया के साथ एडिलेड ओवल मैदान पर खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भारत की दूसरी पारी 39 रनों ही समाप्त कर दी। यह टेस्ट में भारत का सबसे कम स्कोर है, हालांकि मोहम्मद शमी रिटायर्ड हर्ट हुए और इसी कारण भारत पारी समाप्त हो गई। शमी को जब गेंद लगी तब भारत का स्कोर नौ विकेट पर 36 रन था और शमी के रिटायर्ड हर्ट होने पर पारी समाप्त मानी गई।

इससे पहले भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर 42 रन था जो उसने 20 जून 1974 को लॉर्डस में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। भारतीय टीम उस मैच की दूसरी पारी में ही 42 रन बना पाई थी।

भारत का टेस्ट में अब तीसरा सबसे कम स्कोर भी आस्ट्रेलिया के खिलाफ दर्ज है, जो उसने 28 नवंबर 1947 को ब्रिस्बेन में बनाया था। भारत ने उस मैच की पहली पारी में 58 रन बनाए थे। भारत ने 17 जुलाई 1952 को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में भी 58 रन ही बना पाए थे।

इसके बाद भारत ने 1996 में 26 दिसंबर को डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 66 रन बनाए थे। यह अब भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर की सूची में चौथे नंबर है।

भारत का टेस्ट में पांचवां सबसे कम स्कोर 67 है और यह भी उसने आस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। भारत ने छह फरवरी 1948 में मेलबर्न में यह स्कोर बनाया था।
 


टेस्ट क्रिकेट में न्यूनतम स्कोर बनाने के मामले में न्यूजीलैंड पहले स्थान पर है। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ 1955 में ऑकलैंड में 26 रन बनाए थे।

इस सूची में दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है जिसने 1896 में इंग्लैंड के खिलाफ पोर्ट एलिजाबेथ में 30 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ 1924 में 30 रन बनाए थे जबकि दक्षिण अफ्रीका ने केप टाउन में इंग्लैंड के खिलाफ 35 रन बनाए और इस सूची में वह क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर है।

पांचवें स्थान पर दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और भारत संयुक्त रुप से 36 रन के साथ पांचवें नंबर पर है।

आयरलैंड ने 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ 38 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट का छठा न्यूनतम स्कोर बनाया था।

न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत 42 रन के साथ संयुक्त रुप से न्यूनतम स्कोर बनाने के मामले में सातवें स्थान पर है।

दक्षिण अफ्रीका और बंगलादेश 43 रन के साथ आठवें नंबर पर है।

ऑस्ट्रेलिया ने 1896 में इंग्लैंड के खिलाफ 44 रन बनाए थे और वह इस मामले में नौंवें जबकि 1932 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 45 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका 10वें स्थान पर है।

 

आईएएनएस/वार्ता
एडिलेड


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment