आईपीएल फाइनल पर क्रिकेट जगत ने ट्विटर पर दी प्रतिक्रिया, जोंटी बोले- 10 मिनट तक कूदते रहे

Last Updated 13 May 2019 03:24:26 PM IST

चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आखिरी गेंद तक चले फाइनल मुकाबले के बाद क्रिकेट जगत ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।


IPL फाइनल पर बोले दिग्गज खिलाड़ी...

चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आखिरी गेंद तक चले फाइनल मुकाबले के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने कहा कि आईपीएल हमेशा नाटकीयता से भरपूर रहता है जबकि वीरेंद्र सहवाग ने इसे बेहतरीन मुकाबला करार दिया।      क्रिकेट जगत ने ट्विटर पर फाइनल मैच को लेकर कुछ इस तरह प्रतिक्रिया व्यक्त की।      

सचिन तेंदुलकर : सबसे रोमांचक सत्रों में से एक का शानदार अंत। बेहतरीन व्यक्तिगत प्रदर्शन टीमवर्क के सामने नहीं टिक सकता और यह आज साबित हो गया।     

सौरव गांगुली : क्या मैच था और अचानक आपको पता चलता है कि इंसान ही खेल रहे थे। दबाव में शानदार कौशल का प्रदर्शन।      

वीरेंद्र सहवाग : जबर्दस्त फाइनल। शानदार टूर्नामेंट। चेन्नई की किस्मत खराब रही। मुंबई को बधाई।      

 

एबी डिविलियर्स : वाह। निशब्द। आईपीएल , क्या शानदार टूर्नामेंट।    

 

आर अश्विन : ओह क्या शानदार मैच था। मुंबई और रोहित शर्मा को बधाई। चेन्नई और एम एस धोनी बदकिस्मत रहे।      

 

माइकल वान : आईपीएल हमेशा नाटकीयता से भरपूर रहता है। आखिरी कुछ ओवरों में ही सब कुछ था। कैच छूटे। मैदान पर फोकस टूटा। शानदार स्ट्रोक्स लगे, रन आउट और उम्दा गेंदबाजी।      

 

जोंटी रोड्स : वाह माली , शानदार प्रदर्शन। अब मुझे अपनी सांसों को काबू में लाने के लिये बीयर पीनी पड़ेगी। पिछले दस मिनट से होटल में कूद रहा था। क्या मैच था। आईपीएल से कोई प्यार कैसे ना करे।     

 

सैम बिलिंग्स : चेन्नई की टीम पर गर्व है और इसका हिस्सा होना अदभुत रहा। इतने कम अंतर से हारे। आईपीएल क्या शानदार टूर्नामेंट है। मुंबई को बधाई।      

वीवीएस लक्ष्मण : मुंबई ने दबाव का बखूबी सामना करके जीत दर्ज की। क्या शानदार फाइनल था।    

 केविन पीटरसन : शानदार। एक और लाजवाब टूर्नामेंट। इस महान खेल को सीखने के लिये सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट अकादमी , आईपीएल। 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment