Watch : जन्तर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के बावजूद खिलाड़ियों ने सुबह किया व्यायाम
दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर भारत के कुश्ती के खिलाड़ी कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान सुबह के समय शारीरिक व्यायाम करते हुए नजर आए।
![]() जन्तर-मन्तर पर व्यायाम करते भारतीय पहलवान। |
खिलाड़ी भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। देश के कई जानेमाने पहलवान पिछले कुछ दिनों से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं, जिनमें शीर्ष महिला पहलवान भी शामिल हैं।
पहलवानों ने कहा है कि यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Singh) की गिरफ्तारी होने पर ही वे धरना स्थल से हटेंगे।
बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद हैं और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष भी।
#WATCH | Wrestlers protesting at Delhi's Jantar Mantar demanding an FIR against the WFI president hold their morning exercise and training session at the protest site pic.twitter.com/sRmf1YXPYo
— ANI (@ANI) April 26, 2023
उल्लेखनीय है कि जनवरी में पहलवानों द्वारा जंतर-मंतर पर तीन दिनों तक धरना दिए जाने के बाद खेल मंत्रालय ने यह समिति गठित की थी।
| Tweet![]() |