इंडोर विश्व एथलेटिक्स : डुप्लांटिस ने अपना विश्व रिकॉर्ड तोड़ा

Last Updated 22 Mar 2022 03:15:43 AM IST

मौजूदा ओलंपिक चैंपियन स्वीडन के आर्मड गुस्ताव डुप्लांटिस ने स्टार्क एरिना में विश्व एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर दूसरी बार अपना ही पोल वॉल्ट विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।


इंडोर विश्व एथलेटिक्स : डुप्लांटिस ने अपना विश्व रिकॉर्ड तोड़ा

डुप्लांटिस ने रविवार को अपने तीसरे और अंतिम प्रयास में 6.20 मीटर के साथ अपने ही विश्व रिकॉर्ड में एक सेंटीमीटर का सुधार किया।

उन्होंने पुराना रिकॉर्ड दो हफ्ते से भी कम समय पहले बनाया था।

डुप्लांटिस ने सात मार्च को इसी स्थल पर इंडोर चैंपियनशिप में 6.19 मीटर का रिकॉर्ड बनाया था।

रियो ओलंपिक 2016 के चैंपियन ब्राजील के थियागो ब्रेज ने रजत पदक जीता, जिन्होंने 5.95 मीटर की ऊंचाई पार की, जबकि टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता अमेरिका के वाल्टर क्रिस निल्सन ने 5.90 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता।

वार्ता
बेलग्रेड


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment