राष्ट्रीय खेल पुरस्कार : 13 नवंबर को दिया जाएगा नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाड़ियों को खेल रत्न अवार्ड

Last Updated 03 Nov 2021 12:23:59 PM IST

टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, रजत पदक विजेता पहलवान रवि कुमार दहिया, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और पैरालंपिक खेलों के पदक विजेता अवनि लेखारा, प्रमोद भगत, कृष्णा नगर, सुमित अंतिल और मनीष नरवाल शामिल हैं।


13 नवंबर को दिया जाएगा नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाड़ियों को खेल रत्न अवार्ड (file photo)

ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास बनाने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा और रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि दहिया, ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन, फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश समेत कुल 12 खिलाड़ियों को देश के सर्वाच्च खेल सम्मान खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा जबकि 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिए जाएंगे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आगामी 13 नवम्बर को राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित विशेष समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति की सिफारिशों और पूरी छानबीन के बाद खेल मंत्रालय ने निम्नलिखित खिलाड़ियों, कोचों और अन्य हस्तियों को खेल पुरस्कार प्रदान करने का फैसला किया है। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर वर्ष हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर दिए जाते हैं, लेकिन इस बार 29 अगस्त के आसपास ओलंपिक और पैरालंपिक होने के कारण पुरस्कारों को देने में देरी हुई।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाड़ियों का नाम साल 2021 के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया था। नीरज के अलावा वाले पहलवान रवि दहिया, ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन, फुटबॉलर सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश समेत कुल 12 खिलाड़ियों के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।

इनके अलावा टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड समेत दो पदक जीतकर इतिहास रचने वाली महिला पैरा निशानेबाज अवनी लेखरा समेत 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा । इन 35 खिलाड़ियों में क्रिकेटर शिखर धवन का नाम भी शामिल है।

पैरालंपिक खेलों का आयोजन इस साल 24 अगस्त से पांच सितंबर तक टोक्यो में हुआ। इस दौरान भारतीय एथलीटों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और पैरालंपिक इतिहास में सर्वाधिक 19 पदक जीते।(वार्ता)

खेल रत्न

नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स)
रवि दहिया (कुश्ती)
पीआर श्रीजेश (हॉकी)
लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी)
सुनील छेत्री (फुटबॉल)
मिताली राज (क्रिकेट)
प्रमोद भगत (बैडमिंटन)
सुमित अंतिल (एथलेटिक्स)
अवनि लेखारा (निशानेबाजी)
कृष्णा नगर (बैडमिंटन)
मनीष नरवाल (निशानेबाजी)
शिखर धवन (क्रिकेट)
अरपिंदर सिंह (एथलेटिक्स)
सिमरनजीत कौर (मुक्केबाजी)
भवानी देवी (तलवारबाजी)
मोनिका (हॉकी)
वंदना कटारिया (हॉकी)
अभिषेक वर्मा (निशानेबाजी)
संदीप नरवाल (कबड्डी)
अंकिता रैना (टेनिस)
दीपक पुनिया (कुश्ती)
भाविना पटेल (टेबल टेनिस)
योगेश कथुनिया (डिस्कस थ्रो)
निषाद कुमार (ऊंची कूद)
प्रवीण कुमार (ऊंची कूद)
शरद कुमार (ऊंची कूद)
सुहास एलवाई (पैरा बैडमिंटन)
सिंहराज अधाना (निशानेबाजी)
हरविंदर सिंह (तीरंदाजी)

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment