इंडोनेशिया मास्टर्स: क्वार्टर फाइनल में पहुंचे पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत

Last Updated 24 Jan 2019 04:08:33 PM IST

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू स्थानीय खिलाड़ी ग्रेगोरिया मारिस्का टी को सीधे गेम में हराकर इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई जबकि किदाम्बी श्रीकांत ने भी अंतिम आठ में जगह बनाई।


सिंधू, श्रीकांत इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में (फाइल फोटो)

दूसरी वरीयता प्राप्त सिंधू ने 37 मिनट में 23-21 21-7 से जीत दर्ज की। पहले गेम में सिंधू को परेशानी आई लेकिन दूसरे में उसने अपनी प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया।       

आठवीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता केंटा निशिमोतो को 21-14 21-9 से मात दी।       

पिछले साल राष्ट्रमंडल खेल, वि चैम्पियनशिप और एशियाई खेल में रजत पदक जीतने वाली सिंधू का सामना अब स्पेन की कैरोलिना मारिन से हो सकता है।       

पिछले सप्ताह मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे श्रीकांत का सामना इंडोनेशिया के एशियाई खेल चैम्पियन जोनाथन क्रिस्टी या चीन के आल इंग्लैंड चैम्पियन शि यूकी से होगा।       

पहले मैच में पूर्व ओलंपिक चैम्पियन लि शूरूइ को हराने वाली सिंधू ने अपनी विरोधी के खिलाफ 5-0 का रिकार्ड बरकरार रखा।     

वहीं पिछली बार इस जापानी खिलाड़ी से हारे श्रीकांत ने शुरूआत में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए दोनों गेम आसानी से जीते। 

भाषा
जकार्ता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment