हिमाचल के सिरमौर में बादल फटा, एक ही परिवार के पांच लोग लापता

Last Updated 10 Aug 2023 09:56:35 AM IST

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को सिरमौर जिले में बादल फटने के बाद एक ही परिवार के पांच सदस्य लापता हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बचाव अभियान जारी है।


हिमाचल में बादल फटने से यमुना की महत्वपूर्ण सहायक नदी गिरि नदी का जल स्तर बढ़ गया। दृश्यों में नदी का पानी आस-पास के रिहायशी इलाकों में घुसता दिख रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के सिरमौरी ताल में बादल फटने से भारी तबाही हुई है।

एक अधिकारी ने कहा, "कुलदीप सिंह का घर मलबे में दब गया और घर में कुछ लोगों के दबे होने की संभावना हो सकती है।"

उन्होंने कहा कि लगभग 70 परिवार रात में अपना घर छोड़कर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।

स्थानीय अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही इलाके के लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया।

उपमंडलीय मजिस्ट्रेट जी.एस. चीमा ने कहा कि आपदा प्रभावित गांव तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं क्योंकि मलबा गिरने से राहत और बचाव अभियान में देरी हुई है।

 

आईएएनएस
शिमला


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment