उत्तराखंड: 740 महिला कांस्टेबलों की होगी भर्ती

Last Updated 05 Sep 2015 03:50:47 PM IST

उत्तराखंड में 740 महिला कांस्टेबलों की भर्ती होगी, जिसमें सिविल पुलिस में 598 और इंटेलीजेंस में 142 महिलाएं होंगी. मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसकी घोषणा की थी.


महिला कांस्टेबल

पुलिस में महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. प्रदेश सरकार जल्द ही महिला कांस्टेबल के लगभग 740 पदों के लिए भर्ती शुरू करने जा रही है.

यही नहीं कारागारों के लिए 350 बंदी रक्षकों की भर्ती भी शीघ्र की जाएगी. मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा पुलिस में 20 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित करने के निर्देश दिए गए थे.

इसके चलते शुक्रवार को शासन स्तर पर हुई बैठक में गृह एवं कार्मिक विभाग के अधिकारियों ने महिला सिपाहियों की भर्ती के संबंध में विचार-विमर्श किया.

सचिव गृह विनोद शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पुलिस बल में आवश्यकतानुसार महिलाओं को 20 प्रतिशत तक शामिल किया जाए. वर्तमान में पुलिस में महिलाओं का प्रतिनिध्त्वि लगभग 12.8 प्रतिशत है.



वर्तमान में सिविल पुलिस में 8456 और पीएसी में 4200 सिपाही हैं. उन्होंने बताया कि हर थाने में एक उपनिरीक्षक व महिला सिपाही नियुक्त करने की योजना है.

बड़े थाने में यह संख्या अधिक होगी. उन्होंने बताया कि सिविल पुलिस में 598 और इंटेलीजेंस में 142 महिला सिपाहियों की भर्ती की जाएगी. एक सप्ताह में इस संबंध में आवश्यक औपचारिकता पूरी कर ली जाएगी.

इसके अलावा जेलों के लिए 350 बंदी रक्षक भर्ती किए जाएंगे. भर्ती के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को जिम्मेदारी सौंपी गई है. सचिव ने बताया कि जेलों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पीएसी के 50 कांस्टेबल व 22 हेड कांस्टेबल भी तैनात किए जाएंगे.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment