UP Election Forth Phase Voting: प्रधानमंत्री मोदी, शाह और योगी ने की मतदान की अपील
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में आज चौथे चरण का मतदान प्रारंभ हो गया है। मतदान शुरू होने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
![]() (फाइल फोटो) |
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज वोटिंग का चौथा दौर है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने बहुमूल्य वोट का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान करें।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज वोटिंग का चौथा दौर है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने बहुमूल्य वोट का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान करें।
— Narendra Modi (@narendramodi) February 23, 2022
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज चौथे चरण का मतदान है, मैं सभी मतदाताओं से इसमें बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील करता हूँ। आपका एक वोट प्रदेश के करोड़ों गरीबों के सम्मान व अधिकार की रक्षा करने के साथ-साथ प्रदेश को भय, भ्रष्टाचार और माफियाओं के आतंक से मुक्त बनाए रखने में अहम योगदान देगा।
उत्तर प्रदेश में आज चौथे चरण का मतदान है, मैं सभी मतदाताओं से इसमें बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) February 23, 2022
आपका एक वोट प्रदेश के करोड़ों गरीबों के सम्मान व अधिकार की रक्षा करने के साथ-साथ प्रदेश को भय, भ्रष्टाचार और माफियाओं के आतंक से मुक्त बनाए रखने में अहम योगदान देगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 में आज चतुर्थ चरण का मतदान प्रारंभ है। आप सभी लोग मतदान करें। भयमुक्त, दंगामुक्त, अपराधमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त प्रदेश के लिए, विकासयुक्त और सुरक्षायुक्त अपने सपनों का उत्तर प्रदेश बनाने के लिए सभी सम्मानित मतदाता गण अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। अत: ध्यान रहे। पहले मतदान फिर जलपान।
उ.प्र. विधान सभा चुनाव-2022 का आज चतुर्थ चरण है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 23, 2022
भयमुक्त, दंगामुक्त, अपराधमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त प्रदेश के लिए, विकासयुक्त और सुरक्षायुक्त अपने सपनों का उत्तर प्रदेश बनाने के लिए सभी सम्मानित मतदाता गण अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
अतः ध्यान रहे...
पहले मतदान फिर जलपान
ज्ञात हो कि यूपी में आज नौ जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू है। चौथे चरण में चार मंत्रियों सहित 624 प्रत्याशी मैदान में हैं। 2017 में नौ जिलों की 59 सीटों में से 51 भाजपा गठबंधन के पास थीं। चार पर समाजवादी पार्टी तथा दो-दो पर बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। इस चरण में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा व फतेहपुर में मतदान हो रहा है। चतुर्थ चरण में 2.13 करोड़ मतदाता 624 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 91 महिला प्रत्याशी हैं। इस चरण में 16 सीटें सुरक्षित हैं।
इस चरण में योगी आदित्यनाथ सरकार के चार मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। लखनऊ पूर्व से नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन व लखनऊ कैंट से कानून मंत्री ब्रजेश पाठक चुनाव लड़ रहे हैं। रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह फतेहपुर की हुसैनगंज व सहयोगी दल अपना दल (सोनेलाल) कोटे से मंत्री जय कुमार सिंह जैकी बिंदकी सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय से नौकरी छोड़कर आए राजेश्वर सिंह लखनऊ की सरोजनी नगर से भाजपा उम्मीदवार के रूप में किस्मत आजमा रहे हैं। इस सीट से सपा सरकार में मंत्री रहे अभिषेक मिश्र उनको टक्कर देने के लिए खड़े हैं।
लखनऊ मध्य से सपा के रविदास मल्होत्रा की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल इसी चरण में हरदोई से चुनाव लड़ रहे हैं। रायबरेली में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आईं अदिति सिंह मैदान में हैं।
| Tweet![]() |