UP Election 2022 : चौथे चरण के लिए मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 57.45 फीसदी मतदान, लखीमपुर खीरी में शख्स ने ईवीएम पर डाला फेवीक्विक
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान समाप्त हुए और नगर निगम कार्यालय में ईवीएम मशीन को सील किया गया। चुनाव आयोग द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार शाम 5 बजे तक 57.45 प्रतिशत मतदान हुआ है।
- 18:19 : उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का मतदान संपन्न हो गया है।
- 18:01 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में दोपहर 5 बजे तक 57.45% मतदान हुए।
- 17:13 : उत्तर प्रदेश सरकार में सूचना निदेशक शिशिर ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के चौथे चरण के लिए मतदान किया।
- 16:19 : इस चरण में योगी आदित्यनाथ सरकार के चार मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। लखनऊ पूर्व से नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन व लखनऊ कैंट से कानून मंत्री ब्रजेश पाठक चुनाव लड़ रहे हैं।
- 16:19 : चौथे चरण में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा व फतेहपुर में मतदाता सुबह से ही मतदान करने से लिए लाइन में लगे हैं।
- 16:18 : समाजवादी पार्टी ने ये भी आरोप लगाया कि हरदोई कि भाजपा के कार्यकर्ता बूथ पर बोल रहे हैं कि कमल पर वोट डालना। सपा ने चुनाव आयोग से अपील की है कि मामले का संज्ञान लेकर कठोरतम कार्रवाई करे।
- 16:17 : महिला मतदाताओं से कहा जा रहा है कि तुम्हारा वोट पड़ गया है।
- 16:16 : समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि हरदोई की 159 बिलग्राम-मल्लावा विधानसभा सीट के बूथ नंबर 330 पर महिलाओं को वोट डालने नहीं दिया जा रहा है।
- 16:16 : चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, तीन बजे तक पीलीभीत में 54.83, खीरी 52.92, सीतापुर 50.33, हरदोई 46.29, उन्नाव 47.29, लखनऊ 47.62, रायबरेली 50.84, बांदा 50.8, फतेहपुर 52.60 प्रतिशत मतदान हुआ है।
- 16:13 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में दोपहर 3 बजे तक 49.89% मतदान हुए।
- 14:20 : यूपी चुनाव के चौथे चरण में मतदाता 624 उम्मीदवारों में से नौ जिलों की 59 सीटों से अपने विधायकों का चयन करने के लिए मतदान कर रहे है। यहां कुल 2.13 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.14 करोड़ पुरुष, 99.3 लाख महिलाएं और 966 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।
- 14:19 : हरदोई में सबसे कम 34.45 फीसदी, तो पीलीभीत में सबसे ज्यादा 41.21 फीसदी लोगों ने मतदान किया।
- 14:14 : लखनऊ में 35.09 फीसदी, पीलीभीत में 41.21 फीसदी, रायबरेली में 40.14 फीसदी, सीतापुर में 36.84 फीसदी जबकि उन्नाव में 35.01 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।
- 14:13 : बांदा में 37.60 फीसदी, फतेहपुर में 40.17 फीसदी, हरदोई में 34.45 फीसदी, खीरी में 40.97 फीसदी मतदान हुए।
- 14:13 : चुनाव आयोग ने कहा कि 37.45 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा एक अनुमानित प्रवृत्ति है क्योंकि कुछ मतदान केंद्रों के आंकड़ों में समय लगता है।
- 13:54 : चुनाव के चौथे चरण में दोपहर 1 बजे तक 37.45% मतदान हुए।
- 13:06 : उत्तर प्रदेश के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी लखीमपुर खीरी के एक मतदान केंद्र में मतदान किया।
- 13:03 : चुनाव के चौथे चरण में वोट डालने के बाद चारबाग के एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स पीजी कॉलेज में एक 90 वर्षीय पुरुष, एक 18 वर्षीय पहली बार वोट डालने वाली लड़की और ग्रीन बूथ के पीठासीन अधिकारी ने पौधरोपण किया।
- 12:42 : ट्वीट में कहा गया है, "पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा तथा फतेहपुर में चल रहे मतदान के दौरान काफी शिकायतें मिली है।
- 12:41 : सपा की ओर से आज सभी नौ जिलों में ईवीएम में खराबी को लेकर लगातार ट्वीट किया है।
- 12:21 : चौथे चरण में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा व फतेहपुर में मतदाता सुबह से ही मतदान करने से लिए लाइन में लगे हैं। चौथे चरण में 2.13 करोड़ मतदाता 624 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 91 महिला प्रत्याशी हैं।
- 12:20 : उन्नाव में कई जगह मतदान का बहिष्कार किया गया है। लखनऊ में कर्मचारियों ने खराब खाना देने का आरोप लगाया है। लखनऊ में बीकेटी के मल्लाहनखेड़ा में बूथ पर गिने चुने वोटर्स ही पहुंचे हैं। यहां ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया था।
- 12:08 : इस चौथे चरण में मतदाता 624 उम्मीदवारों में से नौ जिलों की 59 सीटों से अपने विधायकों का चयन करेंगे। यहां कुल 2.13 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.14 करोड़ पुरुष, 99.3 लाख महिला और 966 ट्रांसजेंडर हैं।
- 12:08 : बांदा में 23.85 फीसदी, फतेहपुर में 22.49 फीसदी, हरदोई में 20.27 फीसदी, खीरी में 26.29 फीसदी, लखनऊ में 21.42 फीसदी, पीलीभीत में 27.43 फीसदी, रायबरेली में 21.41 फीसदी, सीतापुर में 21.99 फीसदी और उन्नाव में 21.27 फीसदी मतदान हुआ।
- 12:07 : उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के विधानसभा चुनाव में सुबह 11 बजे 22.62 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव आयोग द्वारा बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई है।
- 11:16 : "हम साथ साथ हैं" आज उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के मतदान के दौरान, फतेहपुर ज़िले में एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आप भी अपने पूरे परिवार के साथ मतदान के लिये आइये। EC
- 11:06 : हमारी सरकार के प्रदर्शन के आधार पर लोग इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि सचमुच प्रदेश में सुशासन और विकास की सरकार देने वाली पार्टी भाजपा है: राजनाथ
- 11:05 : 2017 के विधानसभा चुनाव में जितनी सीटों पर कामयाबी हासिल हुई थी, लगभग उतनी ही सीटों पर हमें इस बार भी कामयाबी हासिल होगी: राजनाथ
- 10:49 : सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "लोकतंत्र के इस पावन पर्व में मतदान हमारा पुनीत कर्तव्य होता है मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि आएं और मतदान करें।"
- 10:49 : भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में लखनऊ में मतदान किया।
- 10:47 : दिनेश शर्मा ने कहा, प्रथम चरण के साथ BJP की विजय यात्रा की गति और तेज़ी के साथ बढ़ने लगी है, चौथे चरण के बाद विपक्ष की हार का दोहरा शतक बनेगा। भाजपा पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगी।
- 10:47 : उत्तर प्रदेश: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में लखनऊ में मतदान किया।
- 10:28 : रक्षा मंत्री और बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने लखनऊ के एक मतदान केंद्र में मतदान किया।
- 10:26 : उन्होंने कहा, हमें 350 के आसपास सीट मिलने वाली हैं। हमने विकास के लिए जो काम किए हैं और अपनी पहचान,संस्कृति और परंपरा को बचाने और बढ़ाने के लिए जो काम किया है उन सब चीजों को जनता ने स्वीकारा है।
- 10:25 : भाजपा विधायक और नोएडा से उम्मीदवार पंकज सिंह ने लखनऊ में मतदान किया।
- 10:23 : उत्तरप्रदेश में चौथे चरण के लिए बुधवार को मतदान शुरू हो गया है। लखनऊ के नौ जिलों रायबरेली, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, फतेहपुर, पीलीभीत और बांदा के 59 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है।
- 10:06 : उन्होंने कहा, "मैं सभी से कहूंगीं कि बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लें। हम कई दिनों से वोटिंग को लेकर उत्साह में रहते हैं, हमारे परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ वोट डालने आई है।"
- 10:06 : लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने लखनऊ में मतदान केंद्र पहुंचकर परिवार के साथ वोट डाला।
- 9:55 : लखनऊ में रक्षा मंत्री और बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने कहा, इस बार का चुनाव सुशासन और विकास के मुद्दे पर है और इस मामले में हिंदुस्तान में अगर कोई अव्वल पार्टी है तो वो बीजेपी है।सभी मतदाताओं से अपील करना चाहता हूं कि भारी संख्या में मतदान करें।
- 9:50 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में आज सुबह 9 बजे तक 9.10% मतदान हुआ।
- 9:50 : उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा, हर व्यक्ति अपना वोट डाले और समय पर डाले। लोग वोट डालने के बाद अपने घर जाएं किसी जगह पर भीड़ ना लगाएं। विश्व मानकों के हिसाब से देखें तो उत्तर प्रदेश का वोट प्रतिशत अब तक बहुत अच्छा रहा है।
- 9:47 : ब्रजेश पाठक ने कहा, "जनता का आर्शीवाद बीजेपी को मिल रहा है। मैं कह सकता हूं कि प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनेगी।"
- 9:35 : उत्तर प्रदेश के मंत्री और बीजेपी नेता ब्रजेश पाठक ने लखनऊ के मोंटेसरी स्कूल के मतदान केंद्र में मतदान किया।
- 8:51 : मोहसिन रज़ा ने कहा, "आज लोकतंत्र के महापर्व में उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता भाजपा के पक्ष में वोट कर रही है क्योंकि आज उत्तर प्रदेश सुरक्षित हाथों में है।"
- 8:51 : मंत्री मोहसिन रजा ने विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में मतदान किया।
- 8:44 : साक्षी महाराज ने कहा, मुझे लगता है कि पूरे देश में हिज़ाब पर प्रतिबंध लगाने का क़ानून बनना चाहिए। प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी में जिसमें भी दम हो आने वाले 2024 में आकर मेरे सामने चुनाव लड़ लें।
- 8:41 : साक्षी महाराज ने कहा, "उन्नाव में 6 की 6 सीटें भाजपा को मिलेंगी। 2017 में योगी आदित्यनाथ को जो जनादेश मिला था, इस बार अपना रिकॉर्ड तोड़कर भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे हो सकता है 350 तक आंकड़ा चला जाए।"
- 8:40 : भाजपा नेता साक्षी महाराज ने उन्नाव में मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।
- 8:30 : बहुजन समाज पार्टी के नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में लखनऊ में मतदान किया।
- 8:28 : हजरतगंज के SP राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि मतदान केंद्रों के बाहर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बलों को तैनात किया है। जिन इलाकों में 5 से ज़्यादा मतदान केंद्र हैं, वहां अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती है। हम लोग लगातार भ्रमण कर रहे हैं।
- 8:23 : अदिति सिंह ने कहा, "यहां कांग्रेस का कुछ नहीं है। इस इलाके को कांग्रेस का गढ़ कहना बंद कीजिए। मैं रायबरेली को हमेशा सुरक्षित रखूंगी।"
- 8:22 : भाजपा नेता अदिति सिंह ने रायबरेली में वोट डाला।
- 8:20 : मायावती ने कहा, बसपा को अकेले सभी वर्गों का वोट मिल रहा है। भाजपा, सपा जीत का दावा कर रहे हैं, कई ऐसा ना हो कि उनके दावे धरे के धरे रह जाए। जब नतीजे आएंगे तो बसपा को 2007 की तरह पूर्ण बहुमत मिलेगा।
- 8:20 : बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, अल्पसंख्यक लोग सपा की कार्यशैली से बहुत दुखी है। सपा जो सरकार बनाने का सपना देख रही है इनका सपना चकनाचूर हो जाएगा। जब-जब समाजवादी पार्टी सत्ता में रही है, उस दौरान सबसे ज़्यादा उत्पीड़न दलितों और पिछड़ों का हुआ हैं।
- 8:06 : बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ में मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।
- 8:06 : उत्तर प्रदेश के 9 जिलों की 59 सीटों पर चौथे चरण के लिए मतदान चल रहे हैं।
![]() |
चुनाव आयोग ने कहा कि 37.45 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा एक अनुमानित प्रवृत्ति है क्योंकि कुछ मतदान केंद्रों के आंकड़ों में समय लगता है।
बांदा में 37.60 फीसदी, फतेहपुर में 40.17 फीसदी, हरदोई में 34.45 फीसदी, खीरी में 40.97 फीसदी, लखनऊ में 35.09 फीसदी, पीलीभीत में 41.21 फीसदी, रायबरेली में 40.14 फीसदी, सीतापुर में 36.84 फीसदी जबकि उन्नाव में 35.01 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।
लखीमपुर खीरी के बनबीरपुर में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी मतदान करने पहुंचे। भारी सुरक्षा के बीच पत्रकार लगातार उनसे सवाल पूछते रहे लेकिन उन्होंने किसी का जवाब नहीं दिया और विजय चिन्ह दिखाते हुए रवाना हो गए। उनके चारों ओर सुरक्षा में इतने जवान तैनात थे कि केंद्रीय मंत्री टेनी बड़ी मुश्किल से कैमरों में कैद हो सके।
उन्नाव में शहर से गांव तक मतदाताओं में वोटिंग को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें दिखी रही हैं। अभी तक के चुनाव को देखते हुए अधिकांश विधानसभाओं में सत्तारूढ़ भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। वहीं कुछ बूथों पर बसपा और कांग्रेस भी फाइट में दिख रही है। हालांकि वोटर पूरी तरह से खामोशी की चादर ओढ़े हुए हैं।
चौथे चरण के मतदान के दौरान लखीमपुर खीरी में मतदान ठीक-ठाक चल रहा था। लखीमपुर खीरी की लखीमपुर सदर विधानसभा के कादीपुरसानी गांव में ईवीएम मशीन पर फेवीक्विक लगाया। इसी दौरान कादीपुर क्षेत्र में एक युवक की अराजकता के कारण मतदान करीब करीब 15 मिनट तक बाधित रहा। आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, पुलिस उसको गिरफ्तार करने के अभियान में लगी है।
इसने ईवीएम में साइकिल चुनाव चिन्ह वाले स्थान पर फेविक्विक डाल दिया। जिससे कारण उसका संचालन बंद हो गया। इसकी सूचना बीएलओ ने अधिकारियों को दी तो वहां खलबली मच गई। आनन-फानन में जिला प्रशासन ने ईवीएम बदलवा दी और करीब 15 मिनट बाद मतदान फिर से बहाल हुआ। लखीमपुर खीरी सदर विधानसभा क्षेत्र कादीपुर सानी पोलिंग बूथ का यह प्रकरण सामने आते ही डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने तत्काल ईवीएम चेंज करा दी वहां मतदान दोबारा शुरू हो चुका है।
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार और उनकी पत्नी एसीएस डिंपल वर्मा ने यूपी के चौथे चरण में वोट डाला। लखनऊ नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने कहा कि चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी के अधीन जीरो कार्बन एमिशन कॉन्सेप्ट वाला ग्रीन बूथ बनाया गया है। इसका उद्देश्य मतदाताओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और मतदान प्रतिशत बढ़ाना है।
लखनऊ के सढियामऊ बूथ संख्या 289 पर मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। मतदाताओं का कहना है कि पिछले 10 वर्षों से सढ़िया मऊ रेलवे क्रॉसिंग बंद है, जिससे महोली या जिला मुख्यालय जाने के लिए ग्रामीणों को 8 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। जब तक क्रॉसिंग नहीं खुलती है मतदान का बहिष्कार करेंगे। पीठासीन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि यहां एक बूथ है जिसमें 916 मतदाता हैं अभी तक एक भी मतदान नहीं हुआ है।
लखीमपुर खीरी के तिकुनिया इलाके में 350 से ज्यादा ग्रामीण मोहाना नदी पार कर वोटिंग करने के लिए पहुंचे। तिकुनिया इलाके में नदी पार करते हुए ग्रामीणों की तस्वीरें भी सामने आई हैं। लोगों ने बताया कि पोलिंग बूथ नदी के उस पार है। वे एक-एक वोट के महत्व को समझते हैं, इसलिए नदी पार कर वोटिंग करने के लिए पहुंचे हैं।
| Tweet![]() |