बिजनौर में पांच शिकारियों को एक वन्य जीव कंकाल सहित किया गिरफ्तार

Last Updated 21 Sep 2025 11:52:57 AM IST

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में वन विभाग की टीम ने अमानगढ़ वन रेंज से पांच शिकारियों को एक वन्य जीव कंकाल सहित गिरफ्तार किया है। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।


अधिकारी ने बताया कि इसकी जांच कराई जा रही है कि कंकाल बाघ का है या तेंदुए का है।

मुख्य वन संरक्षक पी पी सिंह ने बताया कि अमानगढ़ वन रेंज के अलीपुर गुरुद्वारा के पास से शनिवार को असलम, शमशेर, शराफत, रुस्तम और अशरफ को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर एक वन्य जीव का लगभग 15-20 दिन पुराना कंकाल बरामद किया गया है।

 सिंह ने बताया कि इस कंकाल में जबडा़, दांत, हड्डी और नाखून मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि कंकाल की वैज्ञानिक पुष्टि डब्ल्यूआईआई (भारतीय वन्य जीव संस्थान) से कराई जा रही है। 

उन्होंने बताया कि आरोपी रिजर्व फारेस्ट में डेरा बनाकर रहते हैं।
 

भाषा
बिजनौर (उप्र)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment