अयोध्या : नए मंदिर की आकृति 14 लाख रंगीन दीयों का इस्तेमाल करके बनाई
केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शनिवार को कहा कि भगवान राम की उनके ‘पराक्रमी रूप’ और अयोध्या में बन रहे नए मंदिर की आकृति 14 लाख रंगीन दीयों का इस्तेमाल करके बनाई गई है।
अयोध्या में 14 लाख दीयों से बनाई गई भगवान राम, मंदिर की आकृति |
कलाकृति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों को भी दर्शाया गया है।
इन आकृतियों में दीयों का उपयोग करके ‘जय श्री राम’ लिखा हुआ है।
शनिवार शाम अयोध्या पहुंचे चौबे ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यह कलाकृति बिहार के कलाकारों के एक समूह ने पिछले पांच से सात दिन में बनाई है।
मंत्री ने कहा, ‘‘श्री राम 14 साल के वनवास के बाद लौटे थे और अयोध्या में, भगवान राम की उनके ‘पराक्रमी रूप’ में एक आकृति बनाई गई थी।
अयोध्या धाम के साकेत महाविद्यालय में श्रीराम कर्मभूमि न्यास सिद्धाश्रम बक्सर द्वारा 14 लाख दीयों से भगवान श्रीराम का पराक्रमी स्वरूप, श्रीरामलला मंदिर, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी छवि उकेरी गई। इस कार्य में लगे सभी कलाकारों को बधाई। pic.twitter.com/7YrPs9LoVQ
— Ashwini Kr. Choubey (@AshwiniKChoubey) January 13, 2024
यह नए भारत के युवाओं को यह संदेश देने के लिए है कि उन्हें ‘पराक्रमी’ होना चाहिए।’’
| Tweet |