भक्त ने मंदिर में देवी प्रतिमा पर अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी
Last Updated 11 Sep 2022 01:12:02 PM IST
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक भक्त ने आस्था के वशीभूत होकर मंदिर में देवी की प्रतिमा के समक्ष अपनी जीभ ब्लेड से काटकर अर्पित कर दी।
![]() भक्त ने मंदिर में देवी प्रतिमा पर अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी |
पुलिस ने शनिवार को बताया, देशभर में मौजूद ¨हदू आस्था के 51 शक्तिपीठों में शामिल कौशांबी स्थित शीतला देवी धाम कड़ा में सुबह दर्शन के लिए पत्नी के साथ आए संपत राम ने ब्लेड से जीभ काटकर देवी के चरणों में समर्पित कर दी।
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल अवस्था में संपत राम को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसे उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है।
पुलिस के अनुसार जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा गांव का निवासी संपत राम (38 साल) पुत्र दुर्गा सरोज शनिवार को अपनी पत्नी के साथ कड़ा धाम आया हुआ था।
गंगा स्नान करने के बाद पति-पत्नी शीतलादेवी मंदिर पहुंचे।
| Tweet![]() |