मायावती ने ट्वीट कर योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- यूपी में उड़ रहा कानून का मजाक
उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर बहुजन समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर योगी सरकार पर हमला बोला।
![]() मायावती ने ट्वीट कर योगी सरकार पर बोला हमला (फाइल फोटो) |
बसपा प्रमुख मायवती ने बुधवार को प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, यूपी में भी कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण आदि के नाम न्यायपालिका को नजरअंदाज किया जा रहा है। जिस प्रकार से सरकार और पुलिस न्यायपालिका को नजरअन्दाज करके काम कर रही हैं। वह कानून के राज का मजाक है।
बसपा प्रमुख मायावती ने आगे कहा कि, राजस्थान तथा फिर उसके बाद मध्यप्रदेश व गुजरात जैसे अन्य राज्यों में शान्ति एवं सौहार्द बिगाड़ने वाली हिंसक घटनाएं हुई है। जिसके बाद सरकार ने प्रथम²ष्टया बदले की कार्रवाई की है। वह सही कदम नहीं। क्या इसी प्रकार के उदाहरणों से नया भारत बनेगा।
2. यूपी में भी कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण आदि के नाम पर जिस प्रकार से सरकार व पुलिस न्यायपालिका को नज़रअन्दाज़ करके काम कर रही हैं वह द्वेषपूर्ण ही नहीं बल्कि कानून के राज का मज़ाक है। कानून के राज के लिए मनमानी नहीं बल्कि कानूनी प्रक्रिया के तहत ही सजा सुनिश्चित होनी चाहिए।
— Mayawati (@Mayawati) April 13, 2022
ज्ञात हो कि रविवार को रामनवमी के अवसर पर गुजरात, मुध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में कई जगह हिंसा हुई थी। इन घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई तो कई घायल हो गए। वहीं उत्तर प्रदेश में कहीं से कोई अप्रिय खबर नहीं आई। इसको लेकर मुख्यमंत्रयी योगी ने भी अपनी सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा है कि यूपी में कहीं तू-तू-मैं-मैं भी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यह उत्तर प्रदेश के विकास की नई सोच को प्रदर्शित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां अब गुंडागर्दी और अराजकता के लिए कोई जगह नहीं है।
| Tweet![]() |