कानपुर शूटआउट: 37 दिन बाद गैंगस्टर विकास दुबे की अस्थियां लेने पहुंचीं पत्नी ऋचा

Last Updated 18 Aug 2020 04:18:32 PM IST

उत्तर प्रदेश में कानपुर हत्याकांड आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे ने मंगलवार को भैरो घाट से अपने पति की अस्थियां लेने पहुंची, जहां दुबे का पांच सप्ताह पहले अंतिम संस्कार किया गया था।


गैंगस्टर विकास दुबे की अस्थियां लेने पहुंचीं पत्नी ऋचा

बाद में ऋचा और उसके पुत्रों ने अस्थियों को गंगा नदी में प्रवाहित किया। विकास दुबे की अस्थियां 10 जुलाई को अंतिम संस्कार के बाद से यहां रखी थीं।

दुबे 3 जुलाई को बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी था। 10 जुलाई को कानपुर के बाहरी इलाके में स्पेशल टास्क फोर्स के साथ मुठभेड़ में वह मारा गया था।

दुबे को 9 जुलाई को मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद कानपुर ले जाते समय उसने भागने का प्रयास किया, जिसमें उसका एनकाउंटर हो गया।

उसके घरवालों ने मंगलवार को नगर निगम से दुबे का मृत्यु प्रमाण पत्र भी लिया।

आईएएनएस
कानपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment