योगी सरकार के एक करोड़ नौकरी देने को लेकर समाजवादी पार्टी ने ली पर चुटकी
उत्तर प्रदेश में सरकार द्वारा एक करोड़ नौकरी देने वाले रिकार्ड पर समाजवादी पार्टी ने चुटकी ली है।
|
पार्टी ने कहा कि इन्वेस्टमेंट मीट में अरबों फूंक कर एक सुई का कारखाना तक ना लगा सके, एक करोड़ नौकरी देने का भ्रामक प्रचार करवा रहे।
समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक अखबार की कटिंग को लेकर पोस्ट किया गया है कि, "रोगी सरकार ने सिर्फ युवाओं को ठगने का काम किया है। 2017 से 2020 तक एक भी नौकरी भर्ती बिना भ्रष्टाचार के पूरी ना कर सके यूपी में। झूठ बोलने में नंबर एक सीएम। इन्वेस्टमेंट मीट में अरबों फूंक कर एक सुई का कारखाना तक ना लगा सके। एक करोड़ नौकरी देने का भ्रामक प्रचार करवा रहे।"
'रोगी सरकार' ने सिर्फ युवाओं को ठगने का काम किया है! 2017 से 2020 तक एक भी नौकरी भर्ती बिना भ्रष्टाचार के पूरी ना कर सके यूपी में। झूठ बोलने में नंबर 1 CM इन्वेस्टमेंट मीट में अरबों ₹ फूंक कर एक सुई का कारखाना तक ना लगा सके। 1 करोड़ नौकरी देने का भ्रामक प्रचार करवा रहे। pic.twitter.com/B0lQpEXqfh
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 24, 2020
पार्टी ने अपनी अगली पोस्ट पर लिखा कि 12 हजार सरकारी नौकरियों पर कुंडली मारे बैठे सीएम लाखों युवाओं का भविष्य कर रहे चौपट। सपा सरकार में यूपीएसएससी में निकाले गए 11 अलग अलग विज्ञापनों समेत भाजपा सरकार में निकाले गए 12 विज्ञापनों की भर्तियों को भाजपा सरकार ने अलग अलग स्तर पर अटका रखी है। नौकरी विनाशक बीजेपी सरकार।
12 हजार सरकारी नौकरियों पर कुंडली मारे बैठे CM लाखों युवाओं का भविष्य कर रहे चौपट!
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 24, 2020
SP सरकार में UPSSSC में निकाले गए 11 अलग अलग विज्ञापनों समेत BJP सरकार में निकाले गए 12 विज्ञापनों की भर्तियों को BJP सरकार ने अलग अलग स्तर पर अटका रखी है।
नौकरी विनाशक बीजेपी सरकार! pic.twitter.com/2wrTTuzPOA
एक और पोस्ट में लिखा कि "भारत के इतिहास में पहली बार डीजल की कीमत पेट्रोल से भी पार। देश में है भाजपा सरकार जो कर रही युवाओं गरीबों और मध्यम वर्ग पर निरंतर आर्थिक अत्याचार। पेट्रोल डीजल के दाम बांधे सरकार।"
भारत के इतिहास में पहली बार डीजल की कीमत पेट्रोल से भी पार।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 24, 2020
देश में है भाजपा सरकार जो कर रही युवाओं गरीबों और मध्यम वर्ग पर निरंतर आर्थिक अत्याचार।
'पेट्रोल डीजल के दाम बांधे सरकार' pic.twitter.com/03YnxMOK8P
ज्ञात हो कि 26 जून को यूपी में होने वाले मेगा रोजगार अभियान की शुरूआत होने जा रही है। 26 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक साथ एक करोड़ लोगों को रोजगार देकर नया रिकॉर्ड बनाएंगे। इतना ही नहीं यह देश का पहला राज्य होगा जो एक साथ एक करोड़ लोगों को रोजगार देगा।
| Tweet |