प्रियंका ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर उ.प्र सरकार पर निशाना साधा

Last Updated 05 Jan 2020 02:57:22 PM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को शिक्षा जैसे मुद्दे पर ध्यान नहीं देने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा।




कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

कानपुर की 18 वर्षीय छात्रा महिमा आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख सकी और उसने खुदकुशी कर ली। इसी घटना का हवाला देते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) की उत्तर प्रदेश सरकार इस प्रकार के किसी भी मुद्दे पर ध्यान नहीं दे रही है।"

प्रियंका ने इस मुद्दे को उठाते हुए ट्वीट किया, "आर्थिक तंगी से जूझ रही महिमा पढ़ाई नहीं कर पाई तो उसने अपनी जान दे दी। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार का ध्यान ऐसे किसी मुद्दे पर नहीं जाता है। हम सब को यह संकल्प लेना चाहिए कि हर महिमा की शिक्षा और सुरक्षा के हक को कायम करेंगे।"

प्रियंका ने ट्वीट के साथ एक लड़की की तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ एक समाचार पत्र की रिपोर्ट भी थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि जब महिमा 10वीं के बाद अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाई तो उसने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली।

एक अन्य ट्वीट में प्रियंका ने कहा, "राजनीति का मकसद जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देने का है। शिक्षा, रोजगार, किसानों की मदद..लेकिन यह गैरजिम्मेदार सरकार सिर्फ फूट डालने में व्यस्त रहती है।"



खबरों के अनुसार, महिमा एक रिक्शा चालक की बेटी थी। उसकी मां ने उसे पंखे से लटकता पाया था। शुरुआती जांच में उसकी खुदकुशी का कारण यह पता चला है कि आर्थिक तंगी के चलते उसे 10वीं के बाद अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी, जिसके चलते उसने यह कमद उठाया।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment