अक्षय कुमार व सहाराश्री के आह्वान पर दौड़ा लखनऊ

Last Updated 09 Mar 2019 12:02:02 PM IST

बॉलीवुड सुपर स्टार अक्षय कुमार और सहारा इंडिया परिवार के प्रबंध कार्यकर्ता एवं चेयरमैन सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा ने मेन्स्ट्रूअल हाइजीन (मासिक धर्म) के प्रति जागरूकता के लिए ‘‘रन फॉन नाइन’ के लिए महिलाओं का आह्वान किया।


अक्षय कुमार व सहाराश्री

 

बॉलीवुड सुपर स्टार अक्षय कुमार और सहारा इंडिया परिवार के प्रबंध कार्यकर्ता एवं चेयरमैन सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा ने मेन्स्ट्रूअल हाइजीन (मासिक धर्म) के प्रति जागरूकता के लिए ‘‘रन फॉन नाइन’ के लिए महिलाओं का आह्वान किया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोमतीनगर स्थित सहारा शहर से शुरू हुई ‘‘रन फार नाइन’ के लिए जब अभिनेता ने झंडी दिखायी तो वहां मौजूद हजारों की संख्या में महिलाएं, बच्चे और युवा एक साथ दौड़ने लगे। इस दौड़ में शामिल लोग लाल रंग की टी शर्ट पहने समाज में मासिक धर्म से जुड़ी तमाम भ्रांतियां दूर करने का संदेश दे रहे थे। 1090 तक हुई इस दौड़ में गजब का उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार श्री अनिल विक्रम सिंह, सहारा इंडिया परिवार की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर वर्कर श्रीमती कुमकुम रॉयचौधरी, सहारा इंडिया परिवार के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर वर्कर श्री अशोक रॉयचौधरी के साथ सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठजन मौजूद थे।

शुक्रवार की सुबह सहारा शहर के गेट पर बने भव्य मंच पर सबसे पहले पैडमैन के नाम से विख्यात अभिनेता अक्षय कुमार पहुंचे। इसके बाद सहाराश्री का मंच पर आगमन हुआ। लोग अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने को बेताब थे। अक्षय कुमार ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और मैराथन के लिए झंडी दिखायी। दौड़ की समाप्ति के बाद जब अभिनेता अक्षय कुमार सहारा शहर स्थित क्रि केट स्टेडियम के ऑडीटोरियम में पहुंचे तो हजारों लोगों ने उनका स्वागत किया।

अक्षय ने वहां पर महिलाओं को मेन्स्ट्रूअल हाइजीन के प्रति जागरूक किया और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित लोगों के साथ सेल्फी खिंचवाई और उसे ट्विटर पर अपलोड करने को कहा। इस कार्यक्रम में सहारा इण्डिया परिवार व सहारा हास्पिटल, जेसीआई व रोटरी क्लब ने भी सहयोग किया। 

सहारा न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
 
 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment