कन्नौज में गठबंधन को लेकर अखिलेश बोले- सपा-बसपा के एक होने से बीजेपी के साथ कांग्रेस भी भयभीत

Last Updated 11 Jan 2019 04:02:15 PM IST

यूपी के कन्नौज जिले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया।


कन्नौज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ

यादव ने शुक्रवार को यहां ई चौपाल में कहा कि शनिवार को लखनऊ में सपा और बसपा की संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस होगी। हमारे साथ आने पर भाजपा के साथ कांग्रेस के अंदर भी काफी भय है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव सामने है। समाजवादी सरकार ने अपने शासन काल के दौरान कई विकास की योजनाये चलायी थी जिससे प्रदेश की गरीब जनता को लाभ मिल रहा था। भाजपा ने कई योजनाओं को अपने नाम कर दिया है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमारा नारा होगा ‘हमारा काम बोलता है भाजपा का धोखा‘। उन्होंने कहा कि हम लोगों को अब अफवाह फैलाने वालों से सावधान होने की जरूरत है। अफवाह फैलाने यानी भाजपा के लोगों से बच के रहना होगा। हमको उन्नति करनी है तो जाति-पात की बात को छोड़ऩा होगा।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को हर स्तर पर गुमराह कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो प्रदेश में शराब को बढावा देने पर जोर दे रही है। उन्होने कहा कि बसपा के साथ लखनऊ में महागठबंधन की घोषणा होगी। क्षेत्रिय दलों के साथ गठबंधन कर ही भाजपा इतनी मजबूत हुई है। अब हम भी गठबंधन कर अपनी ताकत बढ़ा रहे हैं।     

चौपाल में सीबीआई पूछताछ पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनसे जो कुछ भी पूछना है वह चुनाव के बाद पूछे। सपा और बसपा जब पहले साथ आई तो उत्तर प्रदेश में भाजपा मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री संसदीय क्षेत्रों में उप चुनाव हार गयी। अब यही ताकत लोकसभा चुनावों में भी परचम फहराएगी।

यादव ने कहा कि अब ट्विटर के जरिए गांव वालों को डिजिटल दुनिया से जोड़ने की जरूरत है। इसकी शुरुआत कन्नौज के फकीरपुर गांव से की गई है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते थे कि देश में सभी स्लॉटर हाउस बंद कर दिए जाएंगे। उस समय ऐसा लगता था कि सभी स्लॉटर हाउस समाजवादी पार्टी के नेताओं के हैं लेकिन इसमें भाजपा के नेता भी शामिल थे।  प्रदेश सरकार ने गाय की रक्षा के लिए शराब पर अतिरिक्त सेस लगा दिया है। उन्होंने कहा कि कामधेनु योजना इसलिए शुरू की गई थी जिससे प्रदेश में दूध का उत्पादन बढ़ जाए लेकिन अब जिन लोगों ने बैंक से कर्ज लिया अब वह किश्त भी नहीं दे पा रहे होंगे। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार आएगी को तो हम इस योजना के तहत लिए गए कर्ज का सारा ब्याज माफ कर दिया जाएगा।

यादव ने कहा कि गंगा सफाई को लेकर सरकार की नीयत साफ नहीं है। जब तक नीयत साफ नहीं होगी गंगा साफ नहीं होगी।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ मंच पर सांसद डिंपल यादव तथा ट्विटर इंडिया के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट कॉलिन क्रॉवेल भी मौजूद थे।

 

वार्ता
कन्नौज


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment