कितने भी गठबंधन कर लो, जनता मोदी के साथ : मौर्य

Last Updated 06 Jan 2019 07:17:42 PM IST

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि विपक्षी पार्टियां चाहे कितने भी गठबंधन बना ले, देश की जनता भारतीय जनता पार्टी और श्री नरेन्द्र मोदी का साथ छोड़ने को कतई तैयार नहीं है।


उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ौत नगर के जनता वैदिक कालेज में आयोजित स्तरीय पंचायत सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने से ऐसा माहौल पैदा हुआ कि अपराधी और माफिया डर सहम गये। इनमे से कई तो प्रदेश को छोड़कर जा चुके है या फिर जेलों में बंद है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन में प्रदेश और देश की जनता निर्भीक है। महिलाएं अपने को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। देश की जनता को श्री मोदी से बहुत बड़ी उम्मीद है, बाकी सब बकवास है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा श्री मोदी को दूसरी पारी के लिए प्रधानमंत्री बनाने का मतलब पूरा विश्व भारत के पीछे होगा। उन्होंने कहा विपक्षी पार्टियां चाहे कितने भी गठबंधन बना ले लेकिन देश और प्रदेश की जनता मोदी एवं योगी के साथ है। उत्तर प्रदेश को देश का नम्बर एक प्रदेश बनाया जाएगा।



सम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने भी विचार रखे। सम्मेलन में बागपत समेत कई जिलों के पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान आदि काफी संख्या में जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

वार्ता
बागपत


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment