भारत से धर्म के बारे में सीखें तो विश्व में शांति होगी : दलाई लामा

Last Updated 04 Dec 2018 04:15:26 PM IST

बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने कहा कि मुस्लिम देश बंग्लादेश, पाकिस्तान, सीरिया और यमन भारत से धर्म के बारे में सीखें तो विश्व में चारों ओर शांति का वातावरण फैलेगा।




बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा (फाइल फोटो)

मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत में 125 करोड़ की आबादी है और कई धर्म तथा अनेक परंपराएं हैं। फिर भी सभी प्रेम से रहते हैं। मुस्लिम देश भारत से धर्म सीखें। भारत में सभी धर्मों में सामंजस्य है। आधुनिक भारत में देखें तो अहिंसा के सिद्धांत से भारत में भौतिक विकास हो रहा है।       

धर्म गुरु ने भारत-चीन के बीच डोकलाम विवाद पर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि दोनों देशों को मिल-बैठकर विवाद को सुलझाना चाहिए।

हिंदी चीनी भाई-भाई का नारा सार्थक होना चाहिए। दोनों देश युद्ध की विभीषिका में नहीं जाएंगे। क्योंकि उन्हें पता है कि इससे कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है, हर विवाद का हल केवल बातचीत ही है। 

भाषा
फरुखाबाद (उप्र)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment