सरयू नदी के तट पर तीन लाख से ज्यादा दीये जलाकर बनाया नया विश्व रिकार्ड

Last Updated 07 Nov 2018 01:47:36 AM IST

दिवाली की पूर्व संध्या पर मंगलवार को सरयू नदी के तट पर एक साथ तीन लाख से ज्यादा दीये जलाकर अयोध्या में नया विश्व रिकार्ड बनाया गया।


दीये जलाकर अयोध्या में नया विश्व रिकार्ड

गिनीज र्वल्ड रिकार्ड के आधिकारिक निर्णायक रिषि नाथ ने दिवाली की पूर्व संध्या पर मंगलवार को सरयू नदी के तट पर दीपोत्सव के दौरान रिकार्ड बनाए जाने की घोषणा की।         

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सुक की मौजूदगी में रिषि नाथ ने कहा, ‘‘पांच मिनट तक एक साथ कुल 3,01,152 दीये जले। यह नया रिकार्ड है। ’’         

राम की पैडी के दोनों तरफ घाट पर कुल 3.35 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय किया गया था।       

  

नये रिकार्ड को ‘‘अदभुत’’ बताते हुए रिषि नाथ ने कहा, ‘‘इसने हरियाणा में 2016 में बनाये गए रिकार्ड को तोड़ दिया। वहां पर 1,50,009 दीये जलाए गए थे।’’

भाषा
अयोध्या


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment