अयोध्या में दिवाली पर एक लाख 71 हजार दिये जलेगें

Last Updated 09 Oct 2017 09:15:28 PM IST

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार छोटी दीपावली को सरयू नदी के राम की पैड़ी में एक लाख 71 हजार दीपक जलाकर त्रेतायुग में भगवान राम की वन से वापसी का अहसास कराएगी.


(फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने छोटी दीपावली को सरयू नदी के राम की पैड़ी में एक लाख 71 हजार दीपक जलाने लिए भव्य व्यवस्था की है. सरयू नदी की आरती की जाएगी. कार्यक्रम में इण्डोनेशिया और थाईलैंड के कलाकार रामलीला का मंचन भी करेंगे. पर्यटन और सूचना विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि दीपोत्सव कार्यक्रम में अयोध्या के हेरिटेज वॉक, भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन को दर्शाते हुए भव्य शोभायात्रा रामकथा पार्क में यात्रा का पूजन-वंदन, श्रीराम के प्रतीकात्मक राज्याभिषेक का आयोजन कार्यक्रम के मुख्य आकषर्ण होंगे.

अयोध्या में दिवाली को एक लाख 71 हजार दिये जलेंगे जिससे राम की वन से वापसी का अहसास होगा.


    
अवस्थी ने बताया कि अयोध्या को विश्व पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए रामकथा गैलरी, सरयूतट का विकास, कोरिया की रानी 'हो' का स्मारक, भगवान श्रीराम के जलसमाधि स्थल गुप्तारघाट का सुधार, राम मन्दिर आन्दोलन के शलाका पुरुष रहे दिवंगत परमहंस रामचन्द्र दास के दिगम्बर अखाड़ा परिसर में बहुउद्देशीय प्रेक्षागृह का निर्माण, राम की पैड़ी, पर्यटकों के ठहरने के स्थल, सीसीटीवी कैमरा, पुलिस बूथ, आवागमन के साधन समेत शौचालय और जलनिकासी जैसी नागरिक सुविधाओं का विस्तार यात्रा निर्माण किया जाएगा.
     
उन्होंने बताया कि एनजीटी से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलते ही सरयू तट पर भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी. उन्होंने बताया कि अयोध्या की इन योजनाओं के साथ ही पर्यटन विकास के लिए की जा रही अन्य तैयारियों को 'नव्य अयोध्या' का नाम दिया जा रहा है.
 

वार्ता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment